अमिताभ बच्चन ने कॉलर ट्यून के लिए ट्रोल करने वाले यूजर को दिया करारा जवाब, वायरल हुआ कमेंट 
मनोरंजन

हम नहीं सरकार जिम्मेदार, साइबर क्राइम कॉलर ट्यून पर भड़के यूजर को अमिताभ का जवाब

साइबर अपराध को लेकर जागरूकता के लिए चलाई जा रही कॉलर ट्यून से हर कोई परेशान है, इसके लिए एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने का प्रयास किया तो अमिताभ बच्चन भी करारा जवाब देते हुए नजर आए।

अनिल सिंह

साइबर अपराध की जागरूकता के लिए चलाई जा रही कॉलर ट्यून से हर कोई परेशान है। कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज है। इस वजह से एक सोशल मीडिया यूजर अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने का प्रयास करते हुए नजर आई, तो अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें करारा जवाब दिया है और अमिताभ बच्चन का वह जवाब सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं यूजर में अमिताभ बच्चन के लिए और अमिताभ बच्चन ने यूजर के लिए क्या कुछ लिखा।

अमिताभ बच्चन ने आज तड़के ट्विटर पर पोस्ट की, जी हां हुजूर मैं भी एक प्रशंसक हूं, तो !!! ? इस पर पल्लवी आनंद नाम की एक यूजर ने रिप्लाई किया तो फोन पर बोलना बंद करो भाई। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी रिप्लाई किया और लिखा, सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।

अमिताभ बच्चन ने और भी कई लोगों को मैसेज का जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा, सर आप खुद यह पोस्ट करते हैं या असिस्टेंट है आपका? अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, मैं खुद करता हूं, अभी समय हुआ है 23 जून 12:05। वह ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और फिलहाल अपने रिप्लाई को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

साइबर अपराध को लेकर भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही कॉलर ट्यून जनहित में चलाई जा रही है, ये अच्छी बात है लेकिन आजकल लोग इससे बहुत ज्यादा परेशान होने लगे हैं। उन्हें कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है, इसलिए वह अमिताभ बच्चन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आए हैं, जबकि अमिताभ बच्चन ने बता दिया है कि वह जानबूझकर किसी को परेशान नहीं कर रहे बल्कि उन्हें सरकार ने ऐसा करने के लिए कहा था, तो उन्होंने अपनी आवाज कॉलर ट्यून के लिए दी थी, उम्मीद है कि भारत सरकार भी इस परेशानी पर ध्यान देगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज