रानी मुखर्जी और अमिताभ की फिल्म को दोबारा रिलीज किए जाने की मांग 
मनोरंजन

पर्दे पर फिर रानी और अमिताभ का अनकहा प्यार देखना चाहते हैं दर्शक, Re Release Black की हुई मांग

20 साल बाद भी संजय लीला भंसाली की ‘Black’ का जादू बरकरार है, फैंस थिएटर में फिल्म ब्लैक को री- रिलीज़ करने की मांग कर रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: 20 साल पहले पर्दे पर रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का अनकहा प्यार दर्शकों को देखने मिला था। दर्शकों के लिए ना सिर्फ कहानी बिलकुल अलग थी बल्कि सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्म को देखने का एहसास भी ने था। दर्शक एक बार फिर उस एहसास को पर्दे पर देखना चाहते हैं, यही कारण है कि 20 साल बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक को थिएटर में फिर से रिलीज किए जाने की मांग की जा रही है।

संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्होंने कई यादगार और सफल फिल्में दी हैं। उनकी 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म ब्लैक को भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली यह फिल्म अब अपने 20 साल पूरे कर चुकी है, और फैंस इस मास्टरपीस को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत 6 फरवरी को फिर से थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है, ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर ब्लैक को भी थिएटर में फिर से रिलीज़ करने की मांग कर रहे हैं।

एक यूज़र ने लिखा,

"जैसे पद्मावत फिर से रिलीज़ हो रही है, वैसे ही एक और फिल्म जिसे थिएटर में दोबारा आना चाहिए, वह है ब्लैक!"

एक अन्य ने कहा,

"हमें ब्लैक को फिर से थिएटर्स में चाहिए!!! यह मास्टरपीस है! "

वहीं, एक फैन ने लिखा, "ब्लैक कब दोबारा रिलीज़ होगी? #SanjayLeelaBhansali हमें यह फिल्म फिर से थिएटर में कब देखने मिलेगी?

भंसाली प्रोडक्शंस ने ब्लैक की 20वीं सालगिरह पर एक भावुक पोस्ट शेयर  करते हुए लिखा,

"एक शिक्षक जिसने कभी हार नहीं मानी। एक छात्र जिसने कभी सीखना नहीं छोड़ा। मिशेल और देबराज की अंधकार से उजाले तक की अविस्मरणीय यात्रा! यह फिल्म हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। #20YearsOfBlack"

जैसे ही हम ब्लैक के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, भंसाली की एक और शानदार फिल्म पद्मावत 6 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में लौट रही है। ब्लैक से पद्मावत तक, संजय लीला भंसाली की फिल्में कला, भावनाओं और सिनेमा की भव्यता का उत्सव मनाती हैं, जो हर सिनेप्रेमी के दिल में हमेशा जीवित रहेंगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट