'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता का ऐलान, कन्हैया लाल के परिवार को देंगे फिल्म के कलेक्शन का 25 प्रतिशत 
मनोरंजन

Udaipur Files: उदयपुर फाइल्स की कमाई का चौथाई हिस्सा कन्हैयालाल के परिवार को देंगे अमित जानी

Amit Jani: उदयपुर फाइल्स फिल्म विवाद को लेकर सुर्खियों में रही, लेकिन अब फिल्म निर्माता ने बड़ा ऐलान किया है। फिल्म से होने वाले कलेक्शन का एक चौथाई हिस्सा कन्हैया लाल के परिवार को दिया जाएगा।

अनिल सिंह

StartFragment

Kanhaiyalal family: उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म कानूनी विवादों में फंस गई थी, लेकिन आखिरकार फिल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बड़ा दावा किया है और बताया है कि कन्हैया लाल परिवार को फिल्म कलेक्शन का 25 फीसदी हिस्सा कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए दिया जाएगा।

राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी के निर्माता अमित जानी इस बीच बुधवार को आगरा पहुंचे, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सैकड़ों स्कूली छात्राओं को उदयपुर फाइल्स फिल्म निःशुल्क दिखाई गई।

कन्हैया लाल के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

आगरा पहुंचे अमित जानी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "कन्हैया लाल की हत्या के पीछे मजहबी उन्मादी विचारधारा है। उन्हें बिना वजह मार दिया गया। इस्लामिक जिहाद के ऊपर फिल्म बनाई गई है, जिसको रोकने के लिए कपिल सिब्बल जैसे बड़े अधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट में खड़ा किया गया। कपिल सिब्बल की एक हियरिंग की फीस 30 लाख रुपए है।" उन्होंने आगे कहा, "कपिल सिब्बल लगभग 20 बार इसकी सुनवाई में आए, तो बड़ा प्रश्न ये है कि उनकी फीस के 6 करोड़ रुपए किसने दिए। जवाब है, यह रुपए दिए दारुल देवबंद और इन जैसे कई इस्लामिक संस्थानों ने ताकि ये मूवी रिलीज ना हो पाए।

कन्हैयालाल के परिवार को देंगे फिल्म कलेक्शन का 25 फीसदी

अमित जानी ने इसके साथ ही कहा कि कन्हैया लाल के परिवार की कानूनी लड़ाई के लिए इस मूवी का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। इसके अलावा, मुझे कई बार जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जो लोग मुझे डराना चाहते हैं, वो ये समझ लें कि कन्हैया लाल की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।"

विवादों के बावजूद दर्शकों तक पहुंची उदयपुर फाइल्स

लंबे समय से विवादों और कानूनी अड़चनों का सामना करने के बाद इस फिल्म को अब दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिला है। उदयपुर में जून 2022 में हुई कन्हैया लाल की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ दर्शकों के सामने उस दर्दनाक हकीकत को पेश करती है। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है, जिसमें विजय राज कन्हैया लाल की भूमिका में हैं। फिल्म में प्रीति झंगियानी और मुश्ताक खान भी अहम किरदार में हैं।

EndFragment

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य