अमीषा पटेल इंस्टाग्राम पोस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अमीषा पटेल ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, ऋतिक रोशन और सुजैन खान संग याद की खास डिनर पार्टी

Ameesha Patel Post: अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने ऋतिक रोशन और उनकी एक्स पत्नी सुजैन खान के साथ डिनर पार्टी की थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की।

स्नेहा मौर्या

Ameesha Patel Share Throwback Dinner Party: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस पिछली बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। इसी बीच हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी यादों को ताजा करती नजर आईं। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी एक्स पत्नी सुजैन खान के साथ डिनर पार्टी का आनंद लेते दिखाई दीं।

दरअसल, इस तस्वीर में तीनों को बातचीत करते और कुछ ड्रिंक्स का मजा लेते देखा जा सकता है। फोटो में ऋतिक रोशन अमीषा की कुर्सी पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा, “संडे थ्रोबैक, मेरे मुंबई स्थित घर पर सबसे प्यारी डिनर पार्टी। ऋतिक और मैंने अपनी फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया था। हमेशा की तरह हम अपनी छोटी उपलब्धियों का जश्न मना रहे थे। इस बार मेरे घर पर अचानक डिनर पार्टी हुई, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ सुजैन खान भी शामिल हुईं। वो सुनहरे दिन जब सह-कलाकारों के बीच दोस्ती सिर्फ शूटिंग के समय तक नहीं, बल्कि फिल्म खत्म होने के बाद भी बनी रहती थी।”

अमीषा पटेल का थ्रोबैक पोस्ट

अमीषा पटेल ने इससे पहले भी एक और थ्रोबैक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने राकेश रोशन के साथ अपनी फिल्म ‘कहो न प्यार है’ साइन करने का जश्न मनाया था। इस पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। पहली तस्वीर में अमीषा दो गिलास पकड़ें नजर आईं, जबकि ऋतिक शैंपेन डाल रहे थे। दूसरी तस्वीर में अमीषा खुद राकेश रोशन को शैंपेन पिला रही थीं।ट

एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस ने दिया रिएक्शन

इस खास मौके पर अमीषा ने अपनी पोस्ट पर लिखा था कि “राकेश रोशन सर, ये तस्वीरें मेरे दक्षिण मुंबई स्थित घर की हैं, जिस दिन मैंने ‘कहो न प्यार है’ साइन की थी और शूटिंग शुरू करने से पहले हमने जश्न मनाने के लिए शैंपेन खोली थी।” अमीषा ने इस पोस्ट में राकेश रोशन को अपने लिए इंस्पिरेशन बताया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। फैंस ने इस थ्रोबैक पोस्ट पर काफी प्यार और प्रतिक्रियाएं दी हैं, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के पुराने सुनहरे दिनों और कलाकारों के बीच की मित्रता झलकती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी