अमीषा पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अमीषा पटेल ने शेयर की सलमान खान संग अनदेखी तस्वीरें, बर्थडे सेलिब्रेशन का खास किस्सा किया याद

Ameesha Patel Throwback Photos: अमीषा पटेल ने सलमान खान संग थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। लॉस एंजिल्स में बर्थडे सेलिब्रेशन की यादें ताजा कीं, फैंस को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आई।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan And Ameesha Patel Bonding: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘कहो ना प्यार है’ से इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं अमीषा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। इन अनदेखी फोटोज ने फैंस के बीच पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।

इन तस्वीरों में अमीषा और सलमान के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। सभी एक खुशहाल माहौल में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि ये पल किसी खास मौके के दौरान कैद किए गए थे। अमीषा ने इन तस्वीरों के साथ एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है।

अमीषा पटेल ने याद किए पुराने दिन

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि ये तस्वीरें उस समय की हैं जब वह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना जन्मदिन मना रही थीं। उस दौरान वह सलमान खान के साथ वर्ल्ड टूर पर थीं। अमीषा ने लिखा कि यह उनके लिए बेहद खास पल था, जब उन्होंने सलमान के साथ केक काटा और इस याद को आज भी वह बेहद संजोकर रखती हैं।

उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह उस वक्त भी बेहद प्यारे लग रहे थे। अमीषा का यह पोस्ट यह भी दर्शाता है कि दोनों के बीच ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग काफी मजबूत रही है। लंबे समय बाद इन तस्वीरों के सामने आने से फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की, तो कुछ ने पुराने दौर को याद करते हुए भावुक प्रतिक्रियाएं दीं।

सलमान संग इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान और अमीषा पटेल फिल्म ‘ये है जलवा’ में साथ नजर आ चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। फिलहाल, अमीषा पटेल अपने पुराने दिनों की यादों को फैंस के साथ साझा कर रही हैं, जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा