मनोरंजन

निर्वाण बिड़ला को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल, रोमांटिक तस्वीर पर लिखा डार्लिंग

अमीषा पटेल और निर्वाण बिड़ला की डेटिंग की खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर तेजी से वायरल हुई है, जिसे देख लोग सवाल पूछ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है निर्वाण बिड़ला।

अनिल सिंह

मुंबई: अमीषा पटेल और निर्वाण बिड़ला की रोमांटिक पोज वाली तस्वीर वायरल हुई है। उसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। अमीषा पटेल की अगर बात करें तो उन्होंने, 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया। लेकिन वह फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में निर्वाण बिड़ला के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई है।

यह तस्वीर खुद अमीषा पटेल ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर साझा की। तस्वीर में निर्वाण बिड़ला अमीषा पटेल को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर वाली पोस्ट पर कैप्शन में अमीषा पटेल ने लिखा, दुबई- मेरे डार्लिंग निर्वाण बिड़ला के साथ प्यारी शाम, इस कैप्शन के साथ अमीषा पटेल ने दिल की इमोजी भी बनाई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर देखकर अब फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों का अफेयर चल रहा है। आइए आपको बताते हैं कि निर्वाण बिड़ला कौन हैं और उनकी संपत्ति कितनी है।

कौन हैं निर्वाण बिड़ला निर्वाण बिड़ला मशहूर बिड़ला फैमिली के सदस्य हैं और वह यशोवर्धन बिड़ला के बेटे हैं। निर्वाण बिड़ला की अगर बात करें तो वह बिड़ला ओपन माइंड्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और बिड़ला ब्रेनियाक्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और एमडी हैं। निर्वाण बिड़ला ने एमबीए किया हुआ है और फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। निर्वाण बिड़ला की खासियत की अगर बात की जाए तो उन्हें सिंगिंग और म्यूजिक से काफी लगाव है। निर्वाण बिड़ला के पिता यशोवर्धन बिरला की नेटवर्थ करीब 37,983 हजार करोड़ रुपए के आसपास है।

अमीषा पटेल बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने पिछले साल फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। पहली फिल्म की तरह गदर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन