Salman Khan And Alia Bhatt (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

बैटल ऑफ गलवान से होगा अल्फा का क्लैश या सलमान खान की फिल्म के आगे पोस्टपोन होगी आलिया भट्ट की फिल्म

Alpha To Be Postpone: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' की 17 अप्रैल 2026 रिलीज डेट के बाद, आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' पोस्टपोन हो सकती है। आदित्य चोपड़ा इस टकराव से बचना चाहते हैं।

अनिल सिंह

Box Office Clash: 'बैटल ऑफ गलवान' से होगा 'अल्फा' का क्लैश? सलमान खान की फिल्म के आगे पोस्टपोन हो सकती है आलिया भट्ट-शरवरी की जासूसी थ्रिलर

बॉलीवुड में 2026 के अप्रैल में एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश टल सकता है। सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग देशभक्ति फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज किया गया, साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 भी घोषित कर दी गई।

इसी तारीख को आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' भी रिलीज होने वाली थी। अब खबर आ रही है कि 'अल्फा' के निर्माता आदित्य चोपड़ा सलमान खान की फिल्म के साथ यह टकराव नहीं चाहते हैं, जिसके चलते 'अल्फा' की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ाई जा सकती है।

दो बड़ी फिल्मों के बीच टकराव से बचना चाहते हैं मेकर्स

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, 'अल्फा' पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार थी, लेकिन सलमान खान की बड़ी फिल्म की घोषणा के बाद, मेकर्स अब टकराव से बचने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, 'अल्फा' के पोस्टपोन होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

'अल्फा' क्रिसमस 2025 को रिलीज होने वाली थी

बता दें कि अगर 'अल्फा' पोस्टपोन होती है, तो यह दूसरी बार होगा। यह फिल्म पहले क्रिसमस 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स (VFX) के काम में देरी के कारण इसे 2026 तक के लिए टाल दिया गया था।

YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म 'अल्फा'

'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, जो एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है। शिव रावेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दो तेज-तर्रार एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

गलवान घाटी की कहानी 'बैटल ऑफ गलवान'

वहीं, सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला