आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Alpha Teaser Out: आलिया भट्ट बनीं भेड़िया, बॉबी देओल के साथ दिखी दमदार कैमिस्ट्री

Alpha Teaser Release: नई स्पाई फिल्म 'अल्फा' का धमाकेदार पहला टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें बॉबी देओल के मार्गदर्शन में आलिया भट्ट एक खतरनाक मिशन पर निकलते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आएंगी।

यति सिंह

Alpha Teaser First Look: आखिरकार मूवी लवर का लंबा इंतजार खत्म हुआ और यशराज फिल्म्स ने अपनी फेमस स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' की पहली ऑफिशियल झलक दुनिया के सामने पेश कर दी है। हाल ही को जारी हुए इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट और दमदार अभिनेता बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में हैं। शिव रावेल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म वाईआरएफ के मशहूर जासूसी ब्रह्मांड का एक बेहद जरूरी हिस्सा है, जो दर्शकों को एक्शन का एक बिल्कुल नये लेवल पर दिखाने का वादा करती है।

बर्थडे के आलीशान जश्न में छिपा खौफनाक राज

फिल्म आलफा के टीज़र की शुरुआत एक बेहद खूबसूरत और शांत माहौल से होती है, जहां बाबा यानी अभिनेता बॉबी देओल अपनी बेटी सीता यानी अभिनेत्री आलिया भट्ट को उसके 18वें बर्थडे पर एक शानदार रेस्टोरेंट में डिनर कराते हैं। अपनी जिंदगी के इस खास पड़ाव पर सीता अपने पापा के इस खूबसूरत प्रयास और स्नेह से बेहद खुश दिखाई देती है। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती, क्योंकि इसी जश्न के बीच बाबा अपनी बेटी को एक ऐसा तोहफा सौंपते हैं, जिसमें एक बेहद गोपनीय कोड छिपा होता है।

18 साल की उम्र और पहला खतरनाक मिशन

टीजर में जैसे ही सीता उस गुप्त कोड को देखती है, उसके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। तभी बॉबी देओल की गंभीर आवाज गूंजती है कि तुम अपने 18 जन्मदिन पर अपने जीवन के पहले मिशन पर जा रही हो, भला इससे ज्यादा खास बात और क्या हो सकती है। अपने पिता की इस अचानक हुई घोषणा को सुनकर सीता के चेहरे पर नाखुशी और चिंता के भाव साफ उभर आते हैं।

आलिया भट्ट बनेंगी भेड़िया

सीता यानि आलिया भट्ट को इस मुश्किल लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए उसके पिता बॉबी देओल ने बचपन से ही उसे बेहद हार्ड और क्रूर परिस्थितियों में ट्रेनिंग दी है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीता की कलाई पर अल्फा का जो मार्क बना है, ठीक वैसा ही निशान खुद उसके पिता की कलाई पर भी बना हुआ है। टीज़र में आलिया भट्ट साफ कहती हैं कि भेड़िये की बेटी आखिरकार भेड़िया ही बनेगी, जो फिल्म में आलिया भट्ट के आने वाले बेहद खूंखार रूप की तरफ इशारा करता है।

आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट तय

फिल्म आल्फा के बेहतरीन टीज़र में आलिया भट्ट के एक्शन से भरपूर खतरनाक मिशन की रोंगटे खड़े कर देने वाली झलकियां दिखाई गई हैं। फिल्म आल्फा की रिलीज को लेकर दर्शकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। बता दें कि पहले इस फिल्म को पिछले साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतारने की योजना बनाई गई थी, जिसके बाद इस फिल्म की तारीख बदलकर इस साल अप्रैल तय की गई।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के वीएफएक्स के काम में उम्मीद से कहीं ज्यादा टाइम लग गया, जिसकी वजह से मूवी की रिलीजिंग में देरी हुई। फिल्म आल्फा आने वाली 3 जुलाई को पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान