मनोरंजन

पुष्पा 2 की कमाई पर लगेगा ग्रहण! अल्लू अर्जुन की फिल्म HD प्रिंट में हुई लीक

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म पर पायरेसी का दीमक लग गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होते ही इसका एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गया है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होते ही इस पर प्राइवेसी का दीमक लग गया है। 'पुष्पा 2' का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक हुआ है। फिल्म की कमाई पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इस बात को लेकर मेकर्स चिंता में डूब गए हैं। 'पुष्पा 2' फिल्म की अगर बात करें तो इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने से पहले फिल्म की कमाई पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर लीक हुए फिल्म के एचडी प्रिंट की वजह से इसकी कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है।

5 दिसंबर यानी आज ही के दिन गुरुवार को पुष्पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होने के कुछ घंटे के भीतर ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इतना ही नहीं फिल्म का एचडी प्रिंट कई पायरेसी वाली वेबसाइट्स पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध किया गया है। इस फिल्म को डाउनलोड करने के लिए 240p से लेकर एचडी 1080p तक के रेजोल्यूशन का आप्शन उपलब्ध है। ऐसे में पायरेसी ने सिनेमा जगत के भीतर किस हद तक जड़े जमा रखी है यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

फिल्म का एचडी प्रिंट लीक होने की वजह से फैंस के बीच चिंता साफ देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं कि पायरेसी की वजह से इस फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं मेकर्स की भी चिंता की लकीरें बढ़ गई है, यह कहा जा सकता है, क्योंकि इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है वह हर हाल में इस फिल्म को देखना चाहते हैं, जिन्हें घर बैठे यह फिल्म एचडी प्रिंट में देखने का मौका मिलेगा वह सिनेमा घर जाकर फिल्म देखने का अपना इरादा बदल सकते हैं। ऐसे में इससे फिल्म को नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुष्पा 2 फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। लेकिन जिस तरह से फिल्म के एचडी प्रिंट लीक होने का मामला सामने आ रहा है, ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि इसकी वजह से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पढ़ने वाला है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर