अल्लू अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया रणबीर कपूर की 'रामायण' का हौसला, बोले- यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति है

Ramayana Release Date: अल्लू अर्जुन ने 'रामायण' का समर्थन करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म बताया। पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज होगा।

सोनाली झा

Highlights

  • सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'रामायण' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

  • अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रोजेक्ट बताया।

  • अल्लू अर्जुन ने लोगों से इस महागाथा का समर्थन करने की अपील की और 'जय श्री राम' लिखा।

Allu Arjun Supports Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की भव्यता और स्टारकास्ट के साथ-साथ इससे जुड़ी सांस्कृतिक भावनाएं भी लगातार चर्चा में हैं। अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का समर्थन किया है।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लोगों से इस खास सिनेमाई प्रयास का समर्थन करने की अपील भी की है। अल्लू अर्जुन के इस संदेश के बाद फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रामायण' की टीम के लिए एक खास संदेश शेयर किया।

रामायण बना भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व

अल्लू अर्जुन ने लिखा कि रामायण की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है और भारतीय फिल्मों के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक प्रयास है। उन्होंने आगे इस दिव्य प्रयास के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से एकजुट होकर इसका समर्थन करने की अपील की। अपने संदेश के अंत में अभिनेता ने 'जय श्री राम' भी लिखा।

रणबीर कपूर

भारतीय विरासत को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी

नमित मल्होत्रा के निर्माण और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। फिल्म की टीम इसे केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। फिल्म के टीजर और सामने आई जानकारियों ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

दो भागों में रिलीज होगी भव्य महागाथा

'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे दो भागों में बनाया जा रहा है और दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

दिल्ली SIR: 11.73 लाख मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह