मुंबई : साउथ (South) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों सुर्खियों में है। आज अभिनेता को एक छोटा बच्चा भी पहचानता (Recognize) है। हाल ही में रिलीज (Release) फिल्म (Film) 'पुष्पा' (Pushpa) में एक्टर ने अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों-दिमाग में एक अलग ही छाप छोड़ा है। उनके द्वारा फिल्म में किए गए एक्टिंग का कॉपी करके उनके दर्शक अपने रील्स बना रहे है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।
अभिनेता अपने वर्कआउट के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही समय बिता रहे है। पिछले दिनों अल्लू अर्जुन दुबई में थे। उन्होंने वहां से अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अभिनेता अपने घर लौट आए है। फैमिली वालों ने उनका खूब शानदार स्वागत किया है। जिसकी तस्वीर खुद अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर के मुताबिक, एक छोटी बच्ची उनका वेलकम करने के लिए दरवाजे पर खड़ी है और साथ ही फर्श पर फूलों से 'वेलकम नाना' भी लिखा है।
बच्ची के चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही है। अभिनेता ने इस तस्वीर को पोस्ट कर अपने कैप्शन में लिखा 'विदेश से 16 दिनों के बाद घर वापस लौटने पर सबसे प्यारा स्वागत'। परिवार के सदस्यों ने उनके द्वारा फिल्म में निभाए गए किरदार के एक छोटे रोल से और उनकी फिल्म का पोस्टर लगाकर उनका स्वागत किया है। अभिनेता ने इस पल के लिए अपने फैमिली का धन्यवाद किया है। उनके घर वापस लौटने पर न केवल उनके घर वाले ही बल्कि उनके दर्शक भी काफी खुश है। इसका अंदाजा अभिनेता द्वारा पोस्ट तस्वीर पर लाइक देखकर लगाया जा सकता है। 10 लाख से अधिक फैंस ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इस फिल्म ने अब तक 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।