अलका याग्निक (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Alka Yagnik Hearing Loss: दो साल से बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक, हियरिंग लॉस के चलते सिंगिंग से बनाई दूरी

Alka Yagnik पिछले दो साल से हियरिंग लॉस बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वजह से वह नए सिंगिंग प्रोजेक्ट नहीं ले पा रही हैं। अलका ने फैंस का आभार जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई।

सोनाली झा

Alka Yagnik Health Update: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक पिछले दो सालों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अपनी मधुर आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली इस गायिका ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं और इसी वजह से नए सिंगिंग असाइनमेंट भी नहीं ले पा रही हैं।

अलका याग्निक ने साल 2024 में खुलासा किया था कि वह ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ नाम की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। यह समस्या एक वायरल संक्रमण के कारण हुई थी, जिसने उनकी सुनने की क्षमता को प्रभावित किया। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अभी भी इस बीमारी से जूझ रही हैं और इसका असर उनके करियर पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

पद्म भूषण मिलने पर जताया आभार

अलका याग्निक ने कहा कि संगीतकार आज भी उनके पास नए प्रोजेक्ट्स लेकर आते हैं, लेकिन वह चाहकर भी उन्हें स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। उनके लिए यह स्थिति काफी भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण है। बीमारी के बावजूद अलका याग्निक के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह रही कि उन्हें इस साल पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

आखिरी गाने के बाद लिया ब्रेक

अलका याग्निक ने बताया कि उन्हें इस सम्मान की जानकारी उनकी बेटी से मिली और यह उनके लिए बेहद गर्व का पल था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस सम्मान की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब भी ऐसा सम्मान मिलता है, वह हमेशा खास होता है। अलका याग्निक का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना फिल्म अमर सिंह चमकीला का ‘नरम कालजा’ था, जिसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया और ए. आर. रहमान ने संगीत दिया। इसके बाद से उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लिया है।

फैंस की दुआओं का सहारा

अलका याग्निक ने पहले भी अपने फैंस से अपील की थी कि वे उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें। आज भी वह उसी उम्मीद के साथ इस मुश्किल दौर का सामना कर रही हैं। ‘मेलोडी क्वीन’ का यह संघर्ष उनके चाहने वालों के लिए भावुक करने वाला है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरेंगी।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...