आलिया भट्ट के इंतजार में पथराई फैंस की आंखें, गणपति विसर्जन में नहीं आईं नजर  
मनोरंजन

Alia Bhatt: कपूर फैमिली के गणपति विसर्जन में आलिया भट्ट नहीं आईं नजर, यूजर्स ने ली चुटकी

Ganpati Visarjan: कपूर परिवार की तरफ से गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर नजर आए लेकिन आलिया भट्ट दिखाई नहीं दीं, जिस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।

अनिल सिंह

StartFragment

Ranbir Kapoor Ganpati Visarjan: त्योहार कोई भी हो कपूर परिवार उसमें पीछे नहीं रहता। गणेश उत्सव की धूम भी कपूर फैमिली में बखूबी नजर आती है। रणबीर कपूर और नीतू कपूर घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं। पांचवें दिन उनके घर से गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जित की गई। इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर गणपति बप्पा के साथ विसर्जन स्थल तक जाते हुए और गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते हुए नजर आए, लेकिन हर बार की तरह आलिया भट्ट परिवार के साथ मौजूद नहीं थी, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट कभी भी कपूर परिवार के साथ गणपति बप्पा के विसर्जन के मौके पर नजर नहीं आई हैं। कहा यह भी जाता है कि वह किसी भी गणेशोत्सव के दौरान परिवार के साथ नजर नहीं आई हैं। आलिया भट्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट को गणेश विसर्जन के मौके पर ना देखने के बाद यूजर्स ने क्या कुछ कहा है।

क्या आलिया भट्ट गणेशोत्सव नहीं मनाती हैं

सोशल मीडिया पर आए कमेंट में आप देख सकते हैं एक यूजर ने लिखा है कि क्यों वह त्योहारों में परिवार के साथ नजर नहीं आती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या वह ब्रिटिश हैं इसलिए भारतीय फेस्टिवल नहीं मनाती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है, आलिया विसर्जन में नहीं आई, लेकिन पार्टी तो बहुत करती हैं। आलिया भट्ट के गणेश विसर्जन में दिखाई ना देने की वजह से कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोगों ने पूछा है कि आखिर आलिया भट्ट त्योहारों के मौके पर परिवार के साथ क्यों नहीं दिखती?

रणबीर और आलिया अपकमिंग फिल्में

कपूर परिवार की गणेश उत्सव की बात करें तो हर साल रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गणेश उत्सव में हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं। विसर्जन के मौके पर भी अक्सर हो अपने परिवार के साथ दिखाई देते हैं। रणबीर कपूर के काम की अगर बात करें तो वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में आलिया के साथ नजर आएंगे, इसके अलावा वह रामायण और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट के काम की अगर बात करें तो वह यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही है स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं।

EndFragment

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति