आलिया भट्ट का नवरात्रि अवतार 
मनोरंजन

आलिया भट्ट का नवरात्रि अवतार, उल्टा पल्ला साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, रानी मुखर्जी संग दिए पोज

Alia Bhatt Navratri Look: आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी उल्टे पल्लू स्टाइल में पहनी, जिसे चूड़ियां, मिनिमल मेकअप और माथे की बिंदी ने खास बना दिया।

सोनाली झा

Alia Bhatt in Reverse Pallu Saree: नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी दुर्गा पंडालों में मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट का खूबसूरत ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आलिया बेटी राहा की मम्मी बनने के बाद से और भी ज्यादा ग्रेसफुल लगती हैं, और इस बार उनका नवरात्रि लुक फैंस का दिल जीत रहा है।

आलिया भट्ट ने इस मौके पर ग्रीन कलर की साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने उल्टे पल्लू के साथ कैरी किया। उनका यह स्टाइल काफी यूनिक और ट्रेडिशनल लगा। साड़ी के साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना और हाथों में चूड़ियां भी डालीं। मिनिमल मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और निखारा। आलिया भट्ट के पूरे लुक में सबसे ज्यादा आकर्षण उनकी माथे पर सजी बिंदी रही, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

रानी मुखर्जी संग बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

आलिया भट्ट पंडाल में अकेली नहीं थीं। उनके साथ बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी नजर आईं। आलिया और रानी ने एक-दूसरे को गले लगाया और खुलकर बातें कीं। कैमरे के सामने आलिया और रानी ने कई पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आलिया और रानी की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अयान मुखर्जी के साथ भी दिए पोज

आलिया भट्ट ने पंडाल में डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ भी पोज दिए। अयान और आलिया की जोड़ी को फिल्म ब्रह्मास्त्र में दर्शक पहले भी पसंद कर चुके हैं। दुर्गा पूजा के इस मौके पर अयान और आलिया की मुलाकात ने फैंस को फिर से उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री की याद दिला दी।

फैंस कर रहे तारीफों की बरसात

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के इस नवरात्रि लुक की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि राहा की मम्मी बनने के बाद से आलिया की पर्सनैलिटी और भी निखर गई है। उनका यह ट्रेडिशनल लुक और सादगी लोगों को खूब भा रही है। आलिया का यह अवतार त्योहारी सीजन के लिए एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन माना जा रहा है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं