अक्षरा सिंह ने लाल साड़ी में बिखेरा जलवा, मीका सिंह के भजनों पर झूमीं एक्ट्रेस

Akshara Singh Post: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह महा नवमी पर माता की चौकी में नजर आईं और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए। इस भक्ति कार्यक्रम में मीका सिंह, राहुल वैद्य और मिलिंद गाबा भी शामिल हुए थे।
अक्षरा सिंह ने लाल साड़ी में बिखेरा जलवा, मीका सिंह के भजनों पर झूमीं एक्ट्रेस
अक्षरा सिंह ने लाल साड़ी में बिखेरा जलवा
Published on
Updated on

Akshara Singh in Red Saree: शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन और महा नवमी का पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह माता की चौकियां और जागरण आयोजित किए गए। भोजपुरी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर माता के जागरण से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिन्हें देखकर फैंस भी जयकारे लगाने लगे।

अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सिंगर्स नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि जागरण में मशहूर गायक मीका सिंह भी मौजूद थे। अक्षरा सिंह, मीका सिंह के भक्ति गीतों पर झूमती दिखाई दीं। उन्होंने मीका के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा कि माता की चौकी, सितारों की रात मीका सिंह के साथ, बहुत अच्छा समय गुजरा। जय माता दी।

मंच पर थिरकी अक्षरा सिंह

इसके अलावा अक्षरा सिंह अपने करीबी दोस्त और गायक मिलिंद गाबा और सिंगर राहुल वैद्य के साथ भी नजर आईं। मिलिंद गाबा और अक्षरा की दोस्ती बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। दोनों को लेकर अफवाहें भी उड़ चुकी थीं कि उनकी दोस्ती दोस्ती से बढ़कर है, हालांकि मिलिंद पहले से कमिटेड थे। वहीं, अक्षरा द्वारा साझा किए गए वीडियो में मीका सिंह और राहुल वैद्य मां के भजन गाते दिख रहे हैं, जबकि खुद अक्षरा मंच पर थिरक रही हैं। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जो उन पर बेहद जच रही थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप और पारंपरिक लुक से अपने व्यक्तित्व को और निखारा।

अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म

अक्षरा सिंह के इस अवतार की फैंस ने खूब तारीफ की और कमेंट्स में ‘जय माता दी’ लिखा। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म अंबे है मेरी मां जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका ट्रेलर जल्द ही सामने आएगा। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म चार फेरे सात वचन भी आने वाली है, जिसमें वह भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ नजर आएंगी। यानी अक्षरा के प्रशंसकों के लिए यह डबल धमाका साबित होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com