अल्फा की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Alpha Collection: धमाल 4 की एंट्री से लड़खड़ाई अल्फा, 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब से दूर रही आलिया भट्ट की फिल्म

Alpha Earnings: 'धमाल 4' के सिनेमाघरों में आते ही 'अल्फा' की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है। फिल्म 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसकी कमाई बेहद धीमी रही।

सोनाली झा

Alia Bhatt Film Alpha Collection Day 8: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका असर 'अल्फा' की कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है। नई रिलीज के चलते दर्शकों का रुझान बदलता नजर आ रहा है और 'अल्फा' के लिए टिकट खिड़की पर टिके रहना चुनौती बन गया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'अल्फा' ने रिलीज के आठवें दिन रात 8 बजे तक करीब 1.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 48.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम कलेक्शन में कुछ बदलाव संभव है। बावजूद इसके, इतना तय है कि फिल्म आठ दिनों के बाद भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी, जो इसकी उम्मीदों के मुकाबले काफी कम माना जा रहा है।

धमाल 4 ने पहले दिन दिखाई मजबूत पकड़

दूसरी ओर, 'धमाल 4' ने पहले ही दिन दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने रात 8 बजे तक 7.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म को करीब 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है और रात के शोज के बाद इसके आंकड़ों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। कॉमेडी फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को मिलता दिखाई दे रहा है।

क्या संभल पाएगी अल्फा

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा 'अल्फा' एक फीमेल-लीड एक्शन थ्रिलर है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के एक्शन और स्टार कास्ट की सराहना हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब 'धमाल 4' जैसी बड़ी रिलीज के बाद फिल्म के सामने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना और भी कठिन हो गया है। आने वाले वीकेंड में ही तय होगा कि 'अल्फा' 50 करोड़ क्लब में जगह बना पाती है या नहीं।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा