आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग मनाई दीपावली 
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फैमिली फोटोज

Alia Bhatt Diwali Celebrate: आलिया भट्ट ने इस साल की दीपावली अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेहद सादगी और प्यार से मनाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दीपावली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की।

सोनाली झा

Alia Bhatt celebrated Diwali with Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट ने इस साल की दीपावली बेहद सादगी और प्यार से अपने परिवार व दोस्तों के साथ मनाई। मंगलवार को आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपावली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पोस्ट की गई तस्वीरों में आलिया अपने पति रणबीर कपूर, बहन शाहीन भट्ट, और निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ दीपों के इस पवित्र पर्व को मनाते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आलिया बेहद ग्रेसफुल लुक में दिखीं, हल्के गोल्डन और रेड कॉम्बिनेशन वाले ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका ग्लो देखते ही बनता था। आलिया ने तस्वीरों के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा कि दिलवाली दीपावली, आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

फैंस का रिएक्शन

आलिया के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस ने आलिया की सादगी और खुशमिजाजी की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि आलिया हमेशा की तरह नेचुरल और रियल लग रही हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि इनकी मुस्कान ही असली दीया है। रणबीर और आलिया की जोड़ी फैंस की फेवरेट मानी जाती है। दोनों की साथ में नजर आईं तस्वीरों में कपल के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी। परिवार और दोस्तों के साथ गले लगते, हंसते-मुस्कुराते ये पलों ने फैंस का दिल जीत लिया।

आलिया भट्ट की अल्फा

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी एक अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रावैल कर रहे हैं और यह क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘अल्फा’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, जिसकी शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर’ से हुई थी। इस फिल्म में आलिया का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

आलिया भट्ट की लव एंड वॉर

इसके अलावा, आलिया निर्देशक संजय लीला भंसाली की महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे दमदार कलाकार हैं। भव्य सेट और भावनात्मक कहानी से सजी यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। आलिया का यह दिवाली पोस्ट न सिर्फ उनके पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है बल्कि यह भी दिखाता है कि स्टारडम के बीच भी वह दिल से एक आम भारतीय हैं जो त्योहारों को पूरे प्यार से मनाना जानती हैं।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही