आलिया भट्ट और अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने बताया अपनी फेवरेट अक्षय कुमार फिल्म का नाम, बचपन से है खास कनेक्शन

Alia Bhatt Hera Pheri: आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है। बचपन से इस फिल्म से जुड़ा खास कनेक्शन आज भी बरकरार है।

सोनाली झा

Alia Bhatt Favourite Akshay Kumar Film: कम समय में हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज़ में अपनी जगह बना चुकीं आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘राज़ी’, ‘हाईवे’, ‘आरआरआर’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी दमदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक सुपरहिट फिल्म की जबरदस्त फैन हैं।

आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, आलिया इससे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 1999 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘संघर्ष’ में आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था, जिससे उनका फिल्मों से नाता बहुत छोटी उम्र में ही जुड़ गया था।

अक्षय कुमार की हेरा फेरी को बताया था पसंदीदा फिल्म

आलिया भट्ट ने साल 2024 में अपनी फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी’ उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘हेरा फेरी’ उन शुरुआती फिल्मों में शामिल है, जिन्हें उन्होंने बचपन में देखा था और आज भी वह इस फिल्म को उतना ही एंजॉय करती हैं।

अक्षय कुमार की फिल्में

साल 2000 में रिलीज हुई ‘हेरा फेरी’ को आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव) की तिकड़ी ने ऐसा धमाल मचाया कि यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म के डायलॉग्स, किरदार और कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं।

रामजी राव स्पीकिंग की हिंदी रीमेक थी फिल्म

‘हेरा फेरी’ मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का हिंदी रीमेक थी, लेकिन अक्षय कुमार और उनकी पूरी टीम ने इसे हिंदी सिनेमा की पहचान बना दिया। रिलीज के 26 साल बाद भी यह फिल्म हर पीढ़ी की फेवरेट बनी हुई है और आलिया भट्ट जैसी नई पीढ़ी की स्टार का इसे पसंद करना इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील