अली जफर और कैटरीना कैफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग का सामना करते देख सामने आए अली जफर, बोले- दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगा

Ali Zafar Supports Katrina Kaif: कैटरीना कैफ के बदले लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही बॉडी शेमिंग पर अली जफर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्रोलर्स को दूसरों में कमियां निकालना बंद करने की सलाह दी।

सोनाली झा

Ali Zafar Reaction On Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों और वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बदले हुए लुक को लेकर कमेंट किए। इसी बीच अभिनेता और सिंगर अली जफर ने कैटरीना का समर्थन करते हुए बॉडी शेमिंग करने वालों की आलोचना की है।

अली जफर ने सोशल मीडिया पर कैटरीना के पुराने और मौजूदा लुक की तुलना करने वाले पोस्ट और कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों की कमियां निकालने के बजाय पहले अपने नजरिए पर विचार करना चाहिए। अली ने खास तौर पर पुरुषों से सवाल किया कि आखिर महिलाओं की खूबसूरती और शरीर को लेकर बनाए गए पैमानों को थोपने का अधिकार उन्हें किसने दिया है।

हर इंसान अपने स्ट्रगल से गुजर रहा है

अली जफर ने कहा कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता और सभी को अपनी गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए। एक्टर ने बदलते ब्यूटी स्टैंडर्ड्स का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय महिलाओं के बीच जीरो फिगर का ट्रेंड था, जबकि पुरुषों पर सिक्स पैक एब्स का दबाव बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को दूसरों में कमियां निकालना बंद कर बेहतर तरीके से पेश आना चाहिए।

कैटरीना कैफ के लुक पर क्यों हो रही चर्चा

कैटरीना कैफ लंबे समय से लाइमलाइट से दूर थीं। हाल ही में वह पति विकी कौशल के साथ मुंबई में हुए एक गणपति समारोह में नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी और नई तस्वीरों को शेयर कर कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर कमेंट किए। इससे पहले भी अगस्त में एक फिल्ममेकर की प्रार्थना सभा में नजर आने के बाद कैटरीना को सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

ऐसा रहा अली जफर का बॉलीवुड सफर

अली जफर ने साल 2010 में फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क' और 'चश्मे बद्दूर' जैसी फिल्मों में नजर आए। अभिनय के अलावा वह सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं और कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं।

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं