'छठी मैया' गाने ने छुआ तमन्ना भाटिया का दिल, शूटिंग के दौरान आंखों में आए आंसू, बताया 36 घंटे के व्रत का अनुभव

Tamannaah Bhatia Chhathi Puja: तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'द वन' के गाने 'छठी मैया' की शूटिंग का अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक सीन करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।
Tamannaah Bhatia Chhath Puja Song
तमन्ना भाटिया(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Tamannaah Bhatia Sidharth Malhotra the vvaan
'द वन' के गाने 'छठी मैया' की शूटिंग के दौरान तमन्ना भाटिया भावुक हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक खास सीन शूट करते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ गए। तमन्ना के मुताबिक, उस वक्त वह खुद नहीं समझ पाईं कि वह इतनी इमोशनल क्यों हुईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia The Vvaan
तमन्ना ने बताया कि मुंबई में पली-बढ़ी होने की वजह से उन्हें छठ पूजा की परंपराओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें इस पर्व की कई खास परंपराओं को समझने का मौका मिला। इसके बाद छठ पूजा को लेकर उनका नजरिया और जुड़ाव काफी गहरा हो गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia Emotional
तमन्ना ने छठ पूजा के 36 घंटे तक चलने वाले कठिन निर्जला व्रत के बारे में भी बात की। इस दौरान श्रद्धालु बिना पानी के रहकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। एक्ट्रेस ने इस परंपरा को बेहद खास और इमोशनल अनुभव बताया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia Chhath Puja
'छठी मैया' गाने में बिहार की संस्कृति और छठ पूजा की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। तमन्ना ने खास तौर पर डूबते सूरज को अर्घ्य देने की परंपरा का जिक्र किया। उनके मुताबिक, यह बिहारी संस्कृति का बेहद खूबसूरत हिस्सा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Chhath Puja Song
तमन्ना ने कहा कि कलाकार कई बार किसी भावना को दर्शाने का माध्यम बन जाते हैं। 'छठी मैया' की शूटिंग उनके लिए सिर्फ एक गाने की शूटिंग नहीं, बल्कि इमोशनल अनुभव रही। एक्ट्रेस ने इस गाने का हिस्सा बनने पर आभार भी जताया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'द वन' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन ‘पंचायत’ फेम दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। 'द वन' 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia Sidharth Malhotra the vvaan
'द वन' का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है। फिल्म हिंदी में रिलीज होगी और फिल्म का जॉनर एडवेंचर थ्रिलर मिस्ट्री है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता त्रिपाठी, मनीष पॉल जैसे स्टार्स हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamannaah Bhatia Chhath Puja Emotional
तमन्ना भाटिया इन दिनों लगातार कई फिल्मों में व्यस्त हैं। अगर इस साल के अंत तक उनकी फिल्म ‘रेंजर’ रिलीज होती है, तो एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हालांकि, फिलहाल तमन्ना डांस नंबर करने के बजाय फिल्मों में फुल-फ्लेज्ड किरदारों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com