'महाकाली' में असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे अक्षय खन्ना, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक 
मनोरंजन

औरंगजेब के बाद शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, महाकाली से जारी हुआ दमदार पोस्टर

Akshaye Khanna Mahakali: छावा फिल्म में औरंगजेब की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना महाकाली फिल्म में असुर गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। उनका दमदार पोस्टर जारी हुआ है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Akshaye Khanna Will Play Shukracharya Role: फिल्मों की दुनिया में नई कहानियां और नए किरदार दर्शकों का दिल जीतते हैं। ऐसी ही एक फिल्म 'महाकाली' है, जो इस समय चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी के लिए खास है, बल्कि इसमें बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में पहली बड़ी एंट्री भी देखने को मिल रही है। 

'महाकाली' फिल्म को लेकर जब से खबर आई है, फिल्म प्रेमियों में उत्सुकता देखने को मिली है। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के बनाए हुए प्रशांत वर्मा सिनेमेटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का हिस्सा है।

असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका अक्षय खन्ना 

फिल्म के मेकर्स ने अक्षय खन्ना के किरदार से पर्दा उठाते हुए उनका फर्स्ट लुक पोस्ट किया और बताया कि वह 'महाकाली' में असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह किरदार अक्षय के लिए बिल्कुल नया और अनोखा अनुभव होगा। पोस्टर में अक्षय का लुक बेहद खास है। उनका पहनावा साधु जैसा है- लंबे सफेद बाल, दाढ़ी, गहरी और चमकदार आंखों के साथ इस किरदार में विवेक और शक्ति दोनों की झलक मिल रही है।

विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला

इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए निर्देशक प्रशांत ने लिखा, "देवताओं की छाया में, विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। 'महाकाली' में शाश्वत असुर गुरु शुक्राचार्य के रूप में अक्षय खन्ना हैं।" शुक्राचार्य हिंदू पौराणिक कथाओं में एक अत्यंत सम्मानित गुरु माने जाते हैं, जो असुरों के मार्गदर्शक हैं। उनके पास मृता-संजिवनी मंत्र है, जिसे जीवन वापस लाने की शक्ति कहा जाता है। अक्षय खन्ना इस किरदार में गुरु की आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ उनके अंदर छिपी रणनीति और विद्रोह की भावनाओं को दर्शाते दिखेंगे।

फिल्म में महिलाओं वीरता को दर्शाया जाएगा

मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म एक महिला सुपरहीरो की कहानी है, जो पहली बार बड़े पर्दे पर प्रस्तुत की जा रही है। इसकी कहानी एक मजबूत महिला नायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बुराई को खत्म करने का साहस रखती है। इस फिल्म में महिलाओं की शक्ति और वीरता को दर्शाया जाएगा, जो एक अलग तरह का अनुभव होगा।

EndFragment

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह