अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना जल्द मचाएंगे धमाल, विवादों के बीच शुरू की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग

Akshaye Khanna Upcoming Movie: धुरंधर की बड़ी सफलता के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। दृश्यम 3 विवाद के बीच अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Akshaye Khanna Upcoming Mahakali Shooting Update: मौजूदा समय में बॉलीवुड में अगर कोई अभिनेता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, तो वह हैं अक्षय खन्ना। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में रहमान डैकत के किरदार से उन्होंने ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने जमकर तारीफ की। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने यह साबित कर दिया कि उनका कमबैक सिर्फ मजबूत ही नहीं, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी है।

हालांकि, धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना उस वक्त विवादों में आ गए, जब उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को अचानक छोड़ दिया। इस फैसले ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब चर्चा हुई।

अक्षय खन्ना ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

इन तमाम विवादों के बीच अब अक्षय खन्ना ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी अगली फिल्म का नाम ‘महाकाली’ है, जिसके जरिए वह साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। मुंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म की राइटर पूजा कोल्लुरू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। इन तस्वीरों में अक्षय खन्ना ‘महाकाली’ के सेट पर नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि अब उनका पूरा फोकस इसी प्रोजेक्ट पर है।

महाकाली में निभाएंगे शक्तिशाली किरदार

फिल्म ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य के किरदार में दिखाई देंगे। इस रोल के लिए उनका फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें वह बेहद दमदार और प्रभावशाली अंदाज में नजर आए थे। माना जा रहा है कि यह किरदार उनके करियर के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण रोल्स में से एक होगा।

दृश्यम 3 छोड़ने पर क्यों मचा विवाद?

फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर मेकर्स ने खुलासा किया था कि अक्षय खन्ना ने नवंबर महीने में फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन धुरंधर की रिलीज से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अचानक इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा। इसी वजह से अक्षय का नाम विवादों में आ गया।

हालांकि, अब ‘महाकाली’ की शूटिंग शुरू होने के बाद यह साफ है कि अक्षय खन्ना अपने काम के जरिए एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। धुरंधर के बाद उनकी यह फिल्म भी काफी चर्चा बटोरने वाली मानी जा रही है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा