अक्षय खन्ना की 'महाकाली' में एंट्री, साउथ सिनेमा में डेब्यू की तैयारी में एक्टर  
मनोरंजन

Akshaye Khanna: औरंगजेब ने चमका दी किस्मत, अक्षय खन्ना की 'महाकाली' में एंट्री

Akshaye Khanna Debut In South Cinema: अक्षय खन्ना की एक्टिंग का जलवा अब साउथ के दर्शक भी देख पाएंगे। अक्षय खन्ना जल्द ही साउथ की फिल्म 'महाकाली' में एक खास रोल करेंगे।

अनिल सिंह

Akshaye Khanna Debut In South Cinema: अक्षय खन्ना को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से पहचाना जाता है। छावा फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभा कर चर्चा में आए अक्षय खन्ना बॉलीवुड में सालों से सक्रिय हैं। लेकिन उन्होंने कम फिल्में ही की है। कम फिल्में करने के बावजूद उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं और अब उनकी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा साउथ के दर्शक भी देख पाएंगे। हाल ही में खबर मिली है कि साउथ की फिल्म 'महाकाली' में अक्षय खन्ना एक खास रोल में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि उनके इस रोल के बारे में क्या जानकारी मिली है।

अक्षय खन्ना महाकाली में काम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, फिल्म की टीम के करीबी सूत्रों ने मीडिया को जानकारी दी है कि वह एक खास रोल में नजर आएंगे। इस बारे में पता नहीं चला है कि उनका रोल क्या होगा। वह विलेन की भूमिका में होंगे या फिर वह लीड रोल करने वाले हैं, बस जानकारी यही है कि वह चौंकाने वाली भूमिका में होंगे।

फिल्म महाकाली के बारे में जानकारी मिली है कि फिल्म अभी फ्लोर पर नहीं गई है। प्री प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा और फिल्म की निर्देशक पूजा अपर्णा कलाकारों और बाकी चीजों को तय करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि खुद फिल्म मेकर ने इस बात का खुलासा किया है कि वह पहली सुपर हीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं जो महिला पर आधारित होगी। यानी वूमेन ओरिएंटेड सुपर हीरो फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। प्रशांत शर्मा इससे पहले भी हनुमान को लेकर एक सुपर हीरो फिल्म बना चुके हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था, अब देखना यह होगा कि महाकाली को दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिलता है।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता