अक्षय खन्ना का गंजेपन ने छीना काम, फिर मिला एक फिल्म 
मनोरंजन

अक्षय खन्ना का गंजेपन ने छीना काम, फिर मिला एक फिल्म, बन गया एक्टर का धांसू करियर

Akshaye Khanna Dhurandhar: अक्षय खन्ना का फिल्मी सफर संघर्षों से भरा रहा। 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू के बाद ‘बॉर्डर’ से सफलता मिली, लेकिन कम उम्र में आए गंजेपन ने उनके करियर को कमजोर कर दिया।

सोनाली झा

Akshaye Khanna Comeback: हिंदी सिनेमा में कई सितारे अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर वापसी करते हैं, लेकिन अक्षय खन्ना की जर्नी सबसे अलग और प्रेरणादायक रही है। 90 के दशक में विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई। हालांकि कम उम्र में आए गंजेपन और लगातार मिलती असफलताओं ने उनके करियर को झटका दिया। लेकिन वक्त बदला, और अक्षय खन्ना ने ऐसा कमबैक किया कि आज वह बॉक्स ऑफिस किंग कहे जा रहे हैं।

अक्षय खन्ना ने 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू किया। पहली फिल्म भले ही फ्लॉप रही, लेकिन उनका अभिनय दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा। इसके बाद 1997 में ही आई ‘बॉर्डर’ ने उनकी प्रतिभा को नया मुकाम दिया। फिल्म सुपरहिट रही और अक्षय को खूब सराहना मिली। लेकिन इसके बाद उनकी लगातार 4 फिल्में मोहब्बत, भाई भाई, डोली सजा के रखना और कुदरत बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। 27 साल के करियर में उनकी सिर्फ कुछ ही फिल्में हिट रहीं, जिनमें बॉर्डर, दिल चाहता है, हमराज, हंगामा और दृश्यम 2 शामिल हैं।

गंजेपन ने छीनी चमक, टूट गया कॉन्फिडेंस

कम उम्र में गंजापन आने से उनका आत्मविश्वास हिल गया। अक्षय ने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया कि ‘लुक्स’ की वजह से वह कई फिल्मों से बाहर कर दिए गए। उनका कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे खत्म होता गया, और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। सेल्फ प्रमोशन न करने की आदत ने भी उन्हें पीछे कर दिया। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने माना कि गंजेपन की वजह से वह खुद में सिमट गए थे और लाइमलाइट से दूर हो गए।

दृश्यम 2 से आगाज, छावा से मिला असली मुकाम

2022 में अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ में डीआईजी तारे मोहन खन्ना का दमदार रोल निभाकर अक्षय ने अपने करियर की सबसे बड़ी वापसी की। उनकी बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को हैरान कर दिया। 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने औरंगजेब का इंटेंस किरदार निभाया। विलेन के रोल में उनके अभिनय को जबरदस्त सराहना मिली। आज अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो चुकी है और दर्शक एक बार फिर उनके ग्रे-शेड किरदार की तारीफ कर रहे हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी