रिएलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अक्षय कुमार के ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का नया प्रोमो रिलीज, गेम फॉर्मेट जानकर उड़ जाएंगे होश

Akshay Kumar Reality Show: अक्षय कुमार का रिएलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ जल्द टीवी पर आने वाला है। इसी बीच नए प्रोमो में शो का दिलचस्प और रिस्की फॉर्मेट सामने आया है। तो चलिए नजर डालते हैं...

स्नेहा मौर्या

Wheel of Fortune India Promo: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय बाद वह किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। उनका नया शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ 27 जनवरी से टेलीकास्ट होने वाला है, जिसका लेटेस्ट प्रोमो अब सामने आ चुका है। इस प्रोमो में अक्षय न सिर्फ शो का फॉर्मेट समझाते दिख रहे हैं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती और एनर्जी भी साफ नजर आ रही है।

प्रीमियर से पहले रिलीज हुए इस नए प्रोमो में अक्षय कुमार तीन कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए शो के नियम बताते हैं। वह कहते हैं कि वह उनके लिए एक नई कैटेगरी लेकर आए हैं – पति-पत्नी। इसके बाद वह बजर राउंड का ऐलान करते हैं और शो का सबसे अहम हिस्सा यानी ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दर्शकों को दिखाते हैं। अक्षय अपने खास अंदाज में कहते हैं, “स्पिन करो और विन करो।”

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का प्रोमो रिलीज

शो का फॉर्मेट जितना रोमांचक है, उतना ही जोखिम भरा भी। अक्षय बताते हैं कि अगर व्हील घुमाने पर ‘ना’ या सांप की इमेज आ गई, तो कंटेस्टेंट अब तक जीती हुई पूरी रकम गंवा सकता है। यानी एक गलत स्पिन आपकी कमाई को जीरो कर सकता है। यही ट्विस्ट शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाता है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि पहले कंटेस्टेंट को एक वर्ड पजल सुलझाने का मौका दिया जाता है। कंटेस्टेंट जैसे ही कोई अक्षर चुनता है, उसके साथ व्हील को स्पिन किया जाता है। व्हील पर अलग-अलग रकम लिखी होती है और जिस अमाउंट पर व्हील रुकता है, वही राशि कंटेस्टेंट की झोली में चली जाती है। हालांकि, अगर व्हील सांप की तस्वीर पर रुक गया, तो सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

जानें क्या है गेम फॉर्मेट

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में सिर्फ कैश प्राइज ही नहीं, बल्कि बोनस, बैंकरप्ट और लूज ए टर्न जैसे ऑप्शन भी शामिल हैं। यानी हर स्पिन के साथ रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। कंटेस्टेंट्स को दिमाग भी लगाना होगा और किस्मत पर भी भरोसा करना होगा।

खास बात यह है कि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अमेरिका का बेहद लोकप्रिय और नंबर वन गेम शो रहा है, जिसका अब भारतीय वर्जन दर्शकों के लिए लाया जा रहा है। अक्षय कुमार की होस्टिंग और शो का यूनिक कॉन्सेप्ट इसे टीवी का नया हिट शो बना सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को यह स्पिन एंड विन का खेल कितना पसंद आता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल