अक्षय कुमार ने दोस्त राजेश शर्मा के लिए जतायी चिंता (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’

Rajesh Sharma Health Update: दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा की कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर चिंता जताते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिंता जतायी है।

अपूर्वा नायक

Akshay Kumar Reaction On Rajesh Sharma Health: बॉलावुड के खिलाड़ी कुमार बड़े पर्दे पर जितने बड़े एक्शन हीरो है, असल जिंदगी में वो उतने ही भावुक और सॉफ्ट हार्टेड इंसान भी है। हाल ही में उनका एक अलग अंदाज देखने के लिए मिला है।

दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान सेट पर कीड़े के काटने से उनकी हालात खराब हो गई है। फिलहाल वो पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती है। फैंस और सेलेब्रिटीज उनके जल्द से जल्द खतरे से बाहर आने की प्रार्थना कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने भी अपने दोस्त राजेश की तबीयत को लेकर चिंता जतायी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजेश शर्मा के लिए अपनी भावनाए व्यक्त की है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की तबीयत खराब होने के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। उम्मीद है महादेव उन्हें जल्दी और पूरी तरह ठीक होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है। बता दें कि अक्षय कुमार और राजेश शर्मा दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें स्पेशल 26, लक्ष्मी, मिशन रानीगंज और भूत बंगला जैसी फिल्में शामिल हैं।

https://twitter.com/akshaykumar/status/2075219943046668460

फौजी के सेट पर बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी की शूटिंग चल रही थी। जिसमें सेट पर राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद तुरंत ही उनकी हालत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ते देख तुरंत ही राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अब कैसी है तबीयत?

मीडिया रिपोर्ट्स में राजेश शर्मा के मैनेजर द्वारा दिए गए बयान में बताया है कि राजेश जी की हालत पहले से कई बेहतर हैं। सोशल मीडिया पर फैली सारी खबरें गलत और झूठी हैं, लेकिन मैं पिछले 24 घंटे से उनके साथ हूं और ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके पैर में इंफेक्शन जरूर है, लेकिन अब धीरे-धीरे वो भी ठीक हो रहा हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वो अगले 2-3 दिनों में ठीक हो जाएगे।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला