अक्षय कुमार ने भगवान के रोल को कर दिया था मना, लेकिन डायरेक्टर ने बताया OMG के लिए कैसे राजी हुए खिलाड़ी कुमार  
मनोरंजन

'हम भगवान को दूसरी तरह से दिखाएंगे', OMG के लिए इस बात पर मान गए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ओ माय गॉड फिल्म में भगवान कृष्ण का रोल निभाने के लिए पहले मना कर दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने भगवान कृष्ण के रोल के लिए अक्षय कुमार को कैसे मनाया।

अनिल सिंह

StartFragment

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड में भगवान कृष्ण के रोल में अक्षय कुमार को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पहले इस रोल के लिए अक्षय कुमार ने मना कर दिया था। तब उन्हें फिल्म डायरेक्टर ने समझाया कि वह भगवान के स्वरूप में उन्हें नहीं दिखाएंगे, बल्कि हम भगवान को दूसरी तरह से दिखाएंगे यह आधुनिक युग का भगवान होगा। तब जाकर अक्षय कुमार ने रोल के लिए हामी भरी थी। दरअसल अक्षय ने पहले मना क्यों किया था वो वाक्या भी बड़ा दिलचस्प है। इसके बारे में भी डायरेक्टर ने बात की।

ओ माय गॉड फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला फीवर एफएम से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने ओ माय गॉड मूवी बनाने के पीछे की कहानी बतायी, इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट में लेना उनके लिए टेढ़ी खीर था। अक्षय कुमार ने भगवान के रोल के लिए मना कर दिया था।

अमिताभ की फिल्म फ्लॉप होने से डर गए थे अक्षय कुमार

उमेश शुक्ला ने बताया कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन की फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो रिलीज हुई थी और उस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भगवान का किरदार निभाया था, फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। अक्षय कुमार को यह लग रहा था कि भगवान के रोल में जब अमिताभ बच्चन लोगों को कन्वेंस नहीं कर पाए तो वह कैसे कर पाएंगे?

कैसे राजी हुए अक्षय कुमार

उमेश शुक्ला ने बताया कि तब उन्होंने अक्षय कुमार को समझाया कि भगवान को वह दूसरी तरफ से दिखाने वाले हैं। यह भगवान लैपटॉप यूज करेंगे, बाइक चलाएंगे। यह भगवान बिल्कुल आधुनिक युग के भगवान होंगे। फिल्मों में जिस तरह से भगवान को दिखाया जाता है यह किरदार उससे काफी अलग होगा। उमेश शुक्ला ने बताया कि तब जाकर अक्षय कुमार को यह कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने इस रोल के लिए हां कह दिया। उमेश शुक्ला ने ये भी बताया कि अक्षय कुमार ने वह प्ले भी देखा जिस प्ले पर यह फिल्म आधारित थी दर्शकों का उत्साह देखकर उन्हें इस रोल की गहराई की हकीकत पता चली और उन्होंने इस रोल के लिए फिर तुरंत हां कह दिया था।

EndFragment

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक