अक्षय कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, ऑटो ड्राइवर के इलाज की ली जिम्मेदारी, एक्सीडेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Akshay Kumar Accident: मुंबई के जुहू में हुए सड़क हादसे के बाद अक्षय कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश की। गंभीर रूप से घायल ऑटो ड्राइवर वाशिद खान के इलाज की पूरी जिम्मेदारी अभिनेता ने उठाई।

सोनाली झा

Akshay Kumar Help Auto Driver: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मानवीय और जिम्मेदार रवैये को लेकर चर्चा में हैं। 19 जनवरी की रात मुंबई के जुहू इलाके में उनके काफिले से जुड़ा एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद अक्षय कुमार ने न सिर्फ मौके पर मदद की, बल्कि घायल ड्राइवर के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी उठाई है।

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार के काफिले की एक सुरक्षा कार सड़क पर खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मर्सिडीज कार ने पीछे से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो सीधा अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार से जा टकराया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अक्षय कुमार की दरियादिली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद अक्षय कुमार खुद अपनी गाड़ी से बाहर निकले और घायल ऑटो ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यहीं नहीं, अक्षय कुमार और उनकी टीम लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और इलाज से जुड़े सभी खर्चों की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

जियाव मुस्तफा ने कही ये बात

घायल ऑटो चालक की पहचान 22 वर्षीय वाशिद खान के रूप में हुई है। वाशिद के भाई जियाव मुस्तफा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हादसे में वाशिद की जॉ लाइन (जबड़े) में फ्रैक्चर हो गया है और उसकी सर्जरी चल रही है। उन्होंने कहा कि मेरा भाई सुबह ऑटो लेकर काम पर निकला था और जुहू इलाके में सवारी छोड़ने गया था। तभी पीछे से एक बड़ी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल ऑटो चालक की हेल्थ अपडेट

जियाव ने आगे बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाशिद को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने यह भी साफ किया कि अक्षय कुमार की टीम लगातार परिवार से संपर्क में है और मेडिकल खर्च से लेकर हेल्थ अपडेट तक हर चीज़ का ध्यान रखा जा रहा है। वाशिद अपने माता-पिता के साथ रहता है और परिवार के लिए उसकी सेहत बेहद अहम है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी