फैन की हरकत पर भड़के अक्षय कुमार 
मनोरंजन

फैन की हरकत पर भड़के अक्षय कुमार, वीडियो के आखिर में दिखी खिलाड़ी की सादगी

Akshay Kumar: अक्षय कुमार हाल ही में लंदन में छुट्टियों के दौरान एक फैन की हरकत पर नाराज़ दिखे, जब वह बिना अनुमति वीडियो बना रहा था। वायरल वीडियो में अक्षय पहले उसका फोन छीनने की कोशिश करते हैं।

सोनाली झा

Akshay Kumar Got Angry: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अनुशासित जीवनशैली और डाउन टू अर्थ नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में वह लंदन में अपने परिवार संग छुट्टियां बिता रहे थे, जब एक फैन की हरकत पर उन्होंने अनएक्सपेक्टेड प्रतिक्रिया दी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, वायरल हो रही वीडियो में अक्षय कुमार लंदन की सड़कों पर बेहद कैजुअल अंदाज में घूमते नजर आते हैं। उसी दौरान एक फैन बिना अनुमति के उनका वीडियो बनाता है। जब अक्षय की नजर उस पर पड़ती है, तो वह सीधे उस फैन की ओर बढ़ते हैं और नाराजगी जाहिर करते हैं। वीडियो में दिखता है कि अक्षय उसका फोन छीनने की कोशिश करते हैं, जिससे यह स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो जाती है।

फैन ने शेयर किया वीडियो

लेकिन इस घटना का दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब उसी वीडियो के अंत में अक्षय कुमार अपने उसी फैन के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते नजर आते हैं। इस व्यवहार से यह साफ झलकता है कि एक्टर को अपनी प्राइवेसी का ख्याल है, लेकिन अक्षय कुमार अपने फैंस को भी निराश नहीं करते। वीडियो को जिस फैन ने बनाया, उसने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

यूजर्स का रिएक्शन

फैन ने कैप्शन में लिखा कि जिस तरह से अक्षय कुमार ने गुस्से में मेरा फोन छीना, वो भी एक एक्सपीरियंस था। फैन ने इसे यादगार पल बताया। अक्षय कुमार के लुक की भी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। फैंस ने अक्षय कुमार के नेचुरल लुक और फिटनेस की जमकर सराहना की है। एक यूजर ने लिखा कि इस उम्र में बिना किसी CGI और VFX के इतने फिट दिखना वाकई कमाल है। एक अन्य ने कहा कि डायरेक्टर्स को अक्षय के इस लुक को फिल्मों में इस्तेमाल करना चाहिए। यह घटना बताती है कि अक्षय कुमार जितने प्रोफेशनल हैं, उतने ही निजी स्पेस को लेकर सजग भी हैं। लेकिन उनका व्यवहार दिखाता है कि वो अपने फैंस को आखिरकार मायूस नहीं करते।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप