हाउसफुल 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अक्षय कुमार की Housefull 5 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए फिल्म के ये सीन्स और शब्द

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' लंबे वक्त से सुर्खियों में है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सेंसर बोर्ड की तरफ से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग पर कैंची चली है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म हाउसफुल 5 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फैन्स बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो कि 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

दरअसल, रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड यानि CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) ने फिल्म पर कुछ कट लगाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाउसफुल 5 को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। जिससे अब 16 साल से कम उम्र के दर्शक भी इसे किसी बड़े के साथ देख सकते हैं।

इन सीन्स और शब्दों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ डायलॉग्स और दृश्यों में बदलाव के निर्देश दिए हैं। CBFC ने फिल्म में से पांच सीन काटे हैं। इनमें एक सेंशुअस सीन भी है, जिसे दो सेकंड छोटा किया गया है। एक अन्य सीन में बोतल से शैंपेन निकलते दिखाया गया था, जिसे हटा दिया गया है।

सिर्फ विजुअल ही नहीं, कुछ डायलॉग्स में भी बदलाव किया गया है। जैसे कि "निकाल दूंगी" डायलॉग को बदला गया है। इसके अलावा "आइटम" और "हराम" जैसे शब्दों को भी हटाकर दूसरे शब्दों से बदला गया है। फिल्म में दो सीन ऐसे भी हैं जिनमें हाथ से किए गए इशारों को बदलने को कहा गया है।

एक और डायलॉग जो "अपने" शब्द से शुरू होता है, उसे भी बदलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 1 घंटे 53 मिनट पर बोले गए एक डायलॉग को पूरी तरह हटाने को कहा गया है।

हाउसफुल 5 के स्टारकस्ट

इन सबके बीच अगर फिल्म की बात करें, हाउसफुल 5 एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के अलावा चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, फरदीन खान, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, सौंदर्या शर्मा, निकितन धीर और जॉनी लीवर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। लेकिन फैन्स को अब 6 जून का इंतजार है, जब यह मजेदार कॉमेडी फिल्म बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग