मां के सामने फूट-फूटकर रो पड़े थे अक्षय कुमार 
मनोरंजन

मां के सामने फूट-फूटकर रो पड़े थे अक्षय कुमार, पहली फिल्म का इमोशनल किस्सा

अक्षय कुमार ने अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत काफी स्ट्रगल के बाद की थी। उन्होंने बताया कि अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद वो उन्होंने साइनिंग अमाउंट अपनी मां को आकर दे दिया था।

सोनाली झा

मुंबई: आज जिन अक्षय कुमार को करोड़ों लोग एक सफल अभिनेता और सुपरस्टार के रूप में जानते हैं, उनके करियर की शुरुआत बेहद संघर्षभरी और भावुक रही है। एक वक्त था जब अक्षय ने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद खुशी में अपनी मां को साइनिंग अमाउंट दिया और फिर एक दिन ऐसा भी आया जब वो उनकी गोद में फूट-फूटकर रो पड़े।

बात है साल 1991 की, जब अक्षय कुमार ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली फिल्म 'सौगंध' साइन की थी। इस फिल्म से पहले उन्होंने मॉडलिंग, मार्शल आर्ट्स और फोटोग्राफी जैसी कई फील्ड्स में हाथ आजमाए थे। जब उन्हें 'सौगंध' मिली, तो पहली कमाई की रकम उन्होंने अपनी मां अरुणा भाटिया को दी। मां ने उस पैसे को माता रानी के चरणों में चढ़ा दिया, और पूरा घर जश्न के माहौल में डूब गया।

लेकिन फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले जो हुआ, वो अक्षय कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें अखबार में पहली बार अपनी फोटो छपी नजर आई, तो वो खुद को रोक नहीं पाए और जोर-जोर से रोने लगे। वो सीधे अपनी मां के पास पहुंचे, उन्हें जगाया और भावुक होकर अखबार दिखाया। बेटे की आंखों में आंसू देख मां पहले घबरा गईं, लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि ये खुशी के आंसू हैं, उनकी आंखों में भी आंसू छलक आए।

यह किस्सा सिर्फ अक्षय कुमार की सफलता की शुरुआत का नहीं है, बल्कि एक बेटे और मां के रिश्ते की गहराई को भी बयां करता है। आज वही अक्षय कुमार जिनकी आंखें उस दिन अखबार में अपनी फोटो देख भीग गई थीं, 250 करोड़ की फिल्म 'हाउसफुल 5' का हिस्सा हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। यह सफर संघर्ष से सफलता तक का है, जिसमें इमोशन है, समर्पण है और मां के आशीर्वाद की ताकत भी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG