अक्षरा सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, 'वेलकम टू द जंगल' के बाद बढ़ा स्टारडम

Akshara Singh On Welcome To The Jungle : 'वेलकम टू द जंगल' के धमाकेदार आगाज के बाद भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर गाने के सेट से अपनी कुछ बेहद खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

यति सिंह

Akshara Singh On Welcome To The Jungle Success: अहमद खान के डायरेक्शन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। इस बड़ी फिल्म की सफलता में जहां बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का नाम सुर्खियों में है, वहीं भोजपुरी सिनेमा की शेरनी कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने भी अपनी जबरदस्त मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के हिट होते ही अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे देश के फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट आई है। दर्शकों को फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का कॉमेडी और रोमांस का अनोखा तड़का बेहद पसंद आ रहा है।'वेलकम टू द जंगल' ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन करीब 15 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।

वैनिटी वैन के अंदर दिखा अक्षरा का जलवा

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की इस बड़ी कामयाबी के बीच अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर 'घिस घिस घिस' गाने के सेट से कुछ परदे के पीछे के पल शेयर किए हैं। इन वायरल तस्वीरों और वीडियो में अक्षरा अपनी वैनिटी वैन के अंदर बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह  फिल्म 'तीस मार खान' की कैटरीना कैफ के अंदाज में बार-बार अपना मेकअप ठीक करती दिख रही हैं। 'घिस घिस घिस' गाने में अक्षय कुमार का अंदाज भी किसी भोजपुरी सुपरस्टार जैसा नजर आ रहा है, जो सीधे तौर पर पवन सिंह जैसे बड़े सितारों को टक्कर देता है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस जुगलबंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड में बड़े धमाके की तैयारी

अभिनेत्री अक्षरा सिंह के लिए फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बेहद मायने रखती है क्योंकि इसे हिंदी सिनेमा जगत में उनके एक बड़े और सफल कदम के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म के प्रचार के दौरान भी अक्षरा ने अक्षय कुमार के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जहां उन्होंने अपने फैंस के लिए लाइव परफॉर्मेंस भी दी थी।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने