अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

स्टेज पर दिखी अक्षय-अक्षरा की जबरदस्त केमिस्ट्री, डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Akshara Singh Akshay Kumar Dance Viral: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस' पर धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यति सिंह

Akshara Singh Akshay Kumar Dance Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे इसके प्रमोशन की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने बॉलावुड से लेकर भोजपुरी जगत तक हर जगह तहलका मचा दिया है।

स्टेज पर जब अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा दिशा पाटनी एक साथ नजर आईं, तो वहां मौजूद हर शख्स की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय एक वीडियो बिजली की रफ्तार से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

स्टेज पर दोनों सितारों ने बिखेरा जलवा

अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक्टर अक्षय कुमार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह पूरे स्वैग के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोनों कलाकारों ने स्टेज पर ऐसे कमाल के ठुमके लगाए कि वहां मौजूद हर कोई बस देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर कदम रखते ही इस डांस वीडियो को और दोनों की ऑन-स्टेज केमिस्ट्री को फैंस का बेइंतहा प्यार मिल रहा है।

'वेलकम टू द जंगल' के सुपरहिट गाने पर दिखा अनोखा तालमेल

बता दें कि यह धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस फिल्म के ही एक नए और बेहद पॉपुलर हो रहे ट्रैक 'घिस घिस' पर दी गई थी। यह गाना फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक बेहद अहम हिस्सा है, जिसे मुख्य रूप से अभिनेता अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के ऊपर ही फिल्माया गया है।

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस गाने की धुन बजते ही दोनों कलाकारों ने अपने शानदार मूव्स से पूरे माहौल में जान डाल दी। इस दौरान वहां मौजूद कैमरों की फ्लैश लाइट लगातार चमकती रही।

दिशा पाटनी के सिंपल अंदाज ने जीता दिल

इस बड़े इवेंट में फिल्म वेलकम टू द जंगल की अभिनेत्री दिशा पाटनी भी अक्षय कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस खास मौके पर दिशा पाटनी बेहद साधारण लेकिन बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में दिखाई दीं।

उन्होंने एक स्टाइलिश सफेद रंग का टॉप और नीली डेनिम जींस पहनी हुई थी। जैसे ही दिशा पाटनी ने इवेंट के भीतर कदम रखा, वहां मौजूद सभी का ध्यान उनकी सादगी ने खींच लिया। उनका यह बेहद सीधा और शालीन अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां