गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Akanksha Chamola को संस्कृत मंत्र के बीच मस्ती करना पड़ा भारी, आड़े-टेढ़े मुंह बनाने पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

Akanksha Chamola Video: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। ‘ओम शिवोहम’ मंत्र के दौरान उनके रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

स्नेहा मौर्या

Akanksha Chamola Again Trolled: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। हाल ही में एक इवेंट से उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके एक्सप्रेशन को लेकर यूजर्स ने जमकर नाराजगी जताई।दरअसल, आकांक्षा चमोला एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां संस्कृत मंत्र ‘ओम शिवोहम’ बज रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग शांति से मंत्र सुन रहे थे, लेकिन आकांक्षा के चेहरे के एक्सप्रेशन कुछ अलग ही नजर आए।

वीडियो में उन्हें अजीब तरीके से मुंह बनाते देखा गया, जो कई लोगों को असंवेदनशील लगा। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

आकांक्षा को देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि किस मौके पर कैसे व्यवहार करना चाहिए। वहीं, कुछ ने उनके कपड़ों और एटीट्यूड को लेकर भी सवाल उठाए। कई लोगों ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि धार्मिक माहौल में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल सही नहीं है।

पहले भी झेल चुकी हैं आलोचना

यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा ट्रोलिंग का शिकार हुई हों। इससे पहले भी एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने को-एक्टर्स के साथ डांस करने को लेकर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं, अवेज दरबार के साथ एक वीडियो को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था। उस दौरान कुछ यूजर्स ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी बेवजह अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।

आकांक्षा चमोला हाल ही में अपने शो ‘दिल धोखा और इच्छा’ के लॉन्च इवेंट में नजर आई थीं, जिसका प्रीमियर 12 फरवरी 2026 को शेमारूमी पर हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने को-एक्टर्स के साथ परफॉर्म भी किया, जो चर्चा में रहा।

इंफ्लुएंसर ने एक्ट्रेस को किया सपोर्ट

ट्रोलिंग के बीच एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आकांक्षा का समर्थन किया और सवाल उठाया कि आखिर उन्हें ही बार-बार क्यों निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर बार उनके हर कदम पर नजर रखी जाती है और छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब अनुपमा में गौरव खन्ना अपने को-एक्टर्स के साथ रोमांटिक सीन करते हैं, तब कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन आकांक्षा को अपने काम के लिए ट्रोल किया जाता है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह