विक्की कौशल और अजय देवगन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bollywood Patriotic Films: अजय देवगन से विक्की कौशल तक, देशभक्ति की फिल्मों ने इन सितारों की बदल दी किस्मत

Patriotic Films Iconic Roles: बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों ने कई कलाकारों के करियर को नई पहचान दी। मनोज कुमार भारत कुमार बने, राजकुमार तिरंगा में यादगार रहे, अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया।

सोनाली झा
हिंदी सिनेमा में देशभक्ति सिर्फ एक विषय नहीं रही, बल्कि इसने कई कलाकारों के करियर को नई दिशा भी दी है। समय-समय पर बनी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों ने इतिहास के महत्वपूर्ण किरदारों और घटनाओं को पर्दे पर जीवंत किया। कई अभिनेताओं ने इन भूमिकाओं में ऐसा दमदार अभिनय किया कि उनकी पहचान लंबे समय तक उन्हीं किरदारों से जुड़ी रही। मनोज कुमार से लेकर विक्की कौशल तक, कई सितारों ने देशप्रेम से जुड़े किरदारों के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।
अजय देवगन के करियर में ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ एक महत्वपूर्ण फिल्म रही। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाई। अजय ने किरदार की गंभीरता और विचारधारा को बेहद प्रभावी तरीके से पर्दे पर पेश किया। इस अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
अभिनेता राजकुमार की फिल्म ‘तिरंगा’ उनके करियर की यादगार फिल्मों में शामिल है। इसमें उन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके दमदार संवाद और अभिनय ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। राजकुमार का खास अंदाज और देशप्रेम से भरा किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के चर्चित पात्रों में गिना जाता है।
विक्की कौशल ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। फिल्म के संवाद और उनका अभिनय दर्शकों के बीच खूब चर्चित हुआ। इसके बाद ‘सैम बहादुर’ में उन्होंने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने सैन्य अधिकारी के व्यक्तित्व, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारा।
देशभक्ति फिल्मों की बात हो और मनोज कुमार का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। शहीद, उपकार और पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों ने उन्हें भारत कुमार की पहचान दी। उनके किरदारों में देशप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण साफ नजर आता था। हिंदी सिनेमा में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश