सन ऑफ सरदार 2, सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सैयारा से अजय देवगन की बढ़ी टेंशन! ‘सन ऑफ सरदार 2’ के टिकट के कम किए प्राइज

Son Of Sardaar 2: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर खबरे हैं कि मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास छूट का ऐलान किया है और उन्होंने टिकट प्राइज को 50 प्रतिशत कम कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

Son Of Sardaar 2 Discount Offer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर लंबे वक्त से बज बना हुआ है। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही यह मुश्किलों से घिरती नजर आ रही है।

दरअसल, सैयारा और महावतार नरसिम्हा जैसी सुपरहिट फिल्मों की ताबड़तोड़ कमाई के बीच अजय की फिल्म को स्क्रीन्स नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि, पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

‘सन ऑफ सरदार 2’ के टिकट प्राइज में छूट

लेकिन अब समस्या यह है कि महावतार नरसिम्हा भी तेजी से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रही है। दोनों फिल्मों की मजबूती के चलते ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए थिएटर में जगह बनाना कठिन होता जा रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और पहले दिन के लिए स्पेशल ऑफर भी दिया गया है। अजय देवगन और जियो स्टूडियो ने दर्शकों के लिए एक खास छूट का ऐलान किया है कि पहले दिन 50 प्रतिशत डिस्काउंट यानी 200 रुपये होगा।

फिल्म को लेकर मेकर्स की योजना थी कि इसे 3500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाए, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह केवल 2500 स्क्रीन्स तक सिमट गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन पीवीआर-इनॉक्स जैसे मल्टीप्लेक्स चैन में अपनी फिल्म के लिए कुल शो का 60% हिस्सा मांग रहे हैं, जबकि थिएटर मालिक सिर्फ 35% तक शो देने को तैयार हैं।

सैयारा ने वर्ल्डवाइड में कमाए इतने करोड़

सैयारा ने अब तक वर्ल्डवाइड लगभग 500 करोड़ का कारोबार कर लिया है और यह अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, महावतार नरसिम्हा अपनी दमदार कहानी और VFX के दम पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

इन दोनों फिल्मों के दबाव में ‘सन ऑफ सरदार 2’ के सामने बड़ी चुनौती है। हालांकि, कॉमेडी जॉनर और अजय देवगन की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से उम्मीदें हैं। ऐसे में अब देखना ये होगा कि भारी कॉम्पटीशन के बीच अजय देवगन की यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज