अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ के बीच अजय देवगन का सरप्राइज, नए प्रोजेक्ट से फिर मचाएंगे धमाल, जानें रिलीज डेट

Ajay Devgn Announcement: अजय देवगन ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान किया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगा। ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ टैगलाइन के साथ इस प्रोजेक्ट को 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

सोनाली झा

Ajay Devgn Upcoming Project: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज देते हुए नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। इन दिनों जहां वह दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब उनका यह नया प्रोजेक्ट भी सुर्खियों में आ गया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह एक फ्लॉपी डिस्क पकड़े नजर आ रहे हैं। इस डिस्क पर 'हैप्पी बर्थडे जोशी' लिखा हुआ है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

अजय देवगन और दानिश देवगन मिलकर इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अंशुल कुमार शर्मा को सौंपी गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह प्रोजेक्ट फिल्म है या वेब सीरीज। अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक दिलचस्प टैगलाइन भी शेयर की कि हर किसी की एक सीमा होती है, उसकी तो पूरी दुनिया में फैल गई।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

अजय देवगन ने #HappyBirthdayJoshi का इस्तेमाल किया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहानी किसी खास शख्स ‘जोशी’ के इर्द-गिर्द घूम सकती है। अजय देवगन ने यह भी कन्फर्म किया कि यह प्रोजेक्ट सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगा रहे हैं और इसकी कहानी जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दृश्यम 3 पर भी टिकी निगाहें

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन भी अपनी भूमिकाएं दोहराती नजर आएंगी। कुल मिलाकर, अजय देवगन का यह नया प्रोजेक्ट सस्पेंस और रियल घटनाओं के मिश्रण के साथ दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव साबित हो सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज