अजय देवगन, जयदीप अहलावत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ में अब होगा बड़ा धमाका! जयदीप अहलावत की हुई एंट्री, अजय देवगन के सामने पलटेंगे पूरा खेल

Jaideep Ahlawat Joins Drishyam 3: दृश्यम 3 एक बार फिर सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर कहानी के साथ लौट रही है। अजय देवगन और तब्बू के साथ अब जयदीप अहलावत की एंट्री ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

स्नेहा मौर्या

Jaideep Ahlawat In Drishyam 3 Movie: बॉलीवुड की सबसे सफल थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शुमार ‘दृश्यम’ अपने तीसरे पार्ट के साथ दर्शकों को फिर से चौंकाने के लिए तैयार है। पहले दो पार्ट्स की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस बार कहानी में और ज्यादा ड्रामा, माइंड गेम और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर एक बार फिर अपने-अपने अहम किरदारों में नजर आएंगे, लेकिन इस बार कहानी को नया मोड़ देने के लिए एक नए चेहरे की एंट्री होने जा रही है।

जयदीप अहलावत की दमदार एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जयदीप अहलावत को ‘दृश्यम 3’ के लिए कास्ट कर लिया गया है। यह पहली बार होगा जब जयदीप अजय देवगन और तब्बू जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अपनी इंटेंस एक्टिंग और दमदार मौजूदगी के लिए पहचाने जाने वाले जयदीप की एंट्री से फिल्म का सस्पेंस लेवल और ऊंचा होने वाला है।

फिल्म की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, जयदीप अहलावत जनवरी 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्हें कहानी में एक बेहद अहम किरदार के लिए चुना गया है, जो पूरे नैरेटिव को नया मोड़ देगा। बताया जा रहा है कि उनका रोल अब तक देखे गए किरदारों से बिल्कुल अलग होगा और यही वजह है कि उनकी कास्टिंग को एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। फैंस को अजय देवगन, तब्बू और जयदीप की तिकड़ी को साथ देखने का बेसब्री से इंतजार है।

2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

‘दृश्यम 3’ को गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने की योजना है। फिल्म में तब्बू एक बार फिर आईजी मीरा देशमुख के रोल में नजर आएंगी, जबकि अजय देवगन अपने आइकॉनिक किरदार विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करेंगे। श्रिया सरन और रजत कपूर भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे, जिससे पिछली फिल्मों की कड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा।

अक्षय खन्ना को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

वहीं, अक्षय खन्ना की एंट्री को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने फिल्म से दूरी बना ली है। कहा जा रहा है कि फीस और ऑन-स्क्रीन लुक में बदलाव को लेकर उनकी मेकर्स से सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उम्मीदें फिर से आसमान पर

कुल मिलाकर, जयदीप अहलावत की एंट्री ने ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विजय सालगांवकर किस तरह अपने परिवार को बचाने के लिए नया खेल रचता है और कहानी दर्शकों को कितना चौंकाती है।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा