अजय देवगन की फिल्म चौहान का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Chauhaan Trailer: अजय देवगन की 'चौहान' के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी

Chauhaan Trailer Controversy: अजय देवगन की फिल्म चौहान का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। ट्रेलर में पैलेट गन को लिमिटेड डैमेज बताने वाले डायलॉग पर कश्मीरियों और यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

सोनाली झा

Ajay Devgn Chauhaan Trailer: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म के एक संवाद ने जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन हिंसा का दर्द झेल चुके लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। खासतौर पर ट्रेलर में बोले गए 'पैलेट गन- लिमिटेड डैमेज' वाले डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

करीब 2 मिनट 24 सेकंड लंबे ट्रेलर में अजय देवगन एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं। एक दृश्य में वह भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि टियर गैस, पैलेट गन और वॉटर कैनन जैसे उपाय पूरी तरह कारगर नहीं हैं। इसी दौरान पैलेट गन को लिमिटेड डैमेज बताने वाला संवाद विवाद का कारण बन गया।

कश्मीरियों ने क्यों जताई नाराजगी

कश्मीर के कई लोगों का कहना है कि पैलेट गन से जुड़े जख्म आज भी उनके लिए बेहद दर्दनाक हैं। वर्ष 2010 से घाटी में भीड़ नियंत्रण के लिए पैलेट गन का इस्तेमाल शुरू हुआ था। इसके बाद कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अनेक लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए गंवा दी। ऐसे में फिल्म के संवाद को लेकर लोगों का कहना है कि इससे पीड़ितों की तकलीफ को हल्के में दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक वर्ग का मानना है कि फिल्म सिर्फ एक काल्पनिक कहानी है और इसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। वहीं दूसरा वर्ग कह रहा है कि संवेदनशील घटनाओं से जुड़े संवादों का इस्तेमाल करते समय अधिक जिम्मेदारी बरती जानी चाहिए।

मेकर्स की ओर से नहीं आया बयान

फिलहाल फिल्म के निर्देशक या निर्माताओं की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, ट्रेलर को लेकर जारी बहस के बीच अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि रिलीज से पहले मेकर्स इस विवाद पर कोई स्पष्टीकरण देते हैं या नहीं। वहीं दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बनी हुई है, लेकिन पैलेट गन वाले संवाद ने इसकी रिलीज से पहले ही नई बहस छेड़ दी है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब