भारत-पाक मैच पर AICWA की दो टूक, BCCI राष्ट्र के गौरव से अधिक पैसों को दे रहा प्राथमिकता!  
मनोरंजन

पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन तो क्रिकेटर्स पर क्यों नहीं, AICWA की BCCI को दो टूक

AICWA To BCCI: ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई, संगठन ने बीसीसीआई से पूछा, पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन है तो क्रिकेटर्स पर क्यों नहीं।

अनिल सिंह

StartFragment

AICWA On IND vs PAK: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है। यह मैच दुबई में होगा। क्रिकेट के फैंस इस मुकाबले के लिए उत्साहित हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग हैं जो इस मैच का विरोध भी कर रहे हैं।  

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को तत्काल रद्द करने की मांग पीएम मोदी से की है। उन्होंने इसके लिए एक लंबा-चौड़ा पत्र भी लिखा है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की मैच की कड़ी निंदा

पत्र में लिखा है कि 140 करोड़ भारतीयों के साथ, अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) आज 14 सितंबर 2025 को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की कड़ी निंदा करता है और इसका विरोध करता है।

मैच शहीदों और उनके परिवारों का अपमान

ऐसे समय में जब हमारा देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले का शोक मना रहा है, जहां 26 निर्दोष भारतीयों को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछकर उनके परिवारों के सामने बेरहमी से मार डाला था, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच आयोजित करना हमारे शहीदों और उनके परिवारों का अपमान है।”

बीसीसीआई के लिए पैसा देश के गौरव से बड़ा  

इस पत्र में उन्होंने बताया कि भारत सरकार पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है। इसी संदर्भ में एआईसीडब्ल्यूए ने पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों और ‘सरदार जी 3’ जैसी फिल्मों पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने लिखा, “हम हमेशा अपने देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं, मगर बीसीसीआई राष्ट्र के गौरव से अधिक पैसे को प्राथमिकता देता दिख रहा है और खेल की आड़ में एक आतंकवादी देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है। बीसीसीआई के लिए क्रिकेट भले ही सबसे ऊपर हो, लेकिन भारत के लोगों के लिए हमारा राष्ट्र सबसे पहले आता है।”

नागरिकों के बलिदान के साथ विश्वासघात

एआईसीडब्ल्यूए ने तत्काल प्रभाव से इस मैच को रद्द करने की मांग पीएम मोदी से की है। साथ ही कहा कि भारत-पाक के बीच मैच करवाना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में अपनी जान गंवाने वाले हमारे सैनिकों और नागरिकों के बलिदान के साथ विश्वासघात है। इसी के साथ ही संगठन ने देश के नागरिकों से इस मैच का बहिष्कार करने की मांग की है। वहीं भारतीय सिलेब्रिटी और फिल्म निर्माताओं से भी इस मैच का विरोध करने का आग्रह किया है।

EndFragment

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?