ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

AI ने दिखाई बॉलीवुड की ‘टाइटैनिक’, ऐश्वर्या राय-राजेश खन्ना बने जैक-रोज, VIDEO देख फैंस बोले कमाल

Titanic Movie Records: AI की मदद से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें ‘टाइटैनिक’ को बॉलीवुड अंदाज में दिखाया गया है। ऐश्वर्या राय रोज बनीं और राजेश खन्ना जैक बने।  

स्नेहा मौर्या

Aishwarya Rai And Rajesh Khanna Titanic AI: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI लगभग हर फील्ड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अब AI सिर्फ टेक्नोलॉजी या डेटा तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसकी मदद से कल्पना को भी हकीकत की शक्ल दी जा रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म टाइटैनिक को बॉलीवुड स्टाइल में पेश किया गया है।

AI से तैयार किए गए इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि अगर टाइटैनिक बॉलीवुड में बनती, तो रोज़ और जैक के किरदार कैसे नजर आते। इस कल्पनात्मक दुनिया में रोज़ बनी हैं ऐश्वर्या राय और जैक के रोल में दिखाई दे रहे हैं दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना। वीडियो में दोनों को फिल्म के कई यादगार सीन में दिखाया गया है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

यादगार सीन्स में ऐश्वर्या-राजेश खन्ना

वीडियो में वह सीन भी शामिल है, जब रोज़ पहली बार जैक से मिलने के लिए हॉल में जाती है। इसके अलावा, जहाज के डेक पर खड़े होकर हवा में हाथ फैलाने वाला आइकॉनिक पल भी दिखाया गया है। फर्क बस इतना है कि यहां केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो की जगह ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना नजर आते हैं। AI की बारीक डिटेलिंग की वजह से यह वीडियो और भी ज्यादा रियल लगता है।

इस वीडियो को AI आर्टिस्ट और शॉर्ट फिल्ममेकर सौविक उर्फ ‘मिस्टर हेलरॉकर’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने लिखा कि यह कॉम्बिनेशन बेहद प्यारा है, तो किसी ने ऐश्वर्या को रोज़ के किरदार में परफेक्ट बताया। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि काश यह सपना सच हो पाता।

पहले भी वायरल हो चुकी हैं AI क्रिएशन्स

गौरतलब है कि यही AI आर्टिस्ट पहले भी आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से जुड़ी AI तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। उन तस्वीरों में रणवीर सिंह की जगह अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और श्रीदेवी जैसे दिग्गज सितारों को अलग-अलग किरदारों में दिखाया गया था।

हालांकि ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना ने कभी लीड जोड़ी के तौर पर काम नहीं किया, लेकिन साल 1999 की फिल्म आ अब लौट चलें में दोनों एक ही फ्रेम में नजर आए थे। राजेश खन्ना का 2012 में निधन हो गया था, लेकिन वह आज भी भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार के तौर पर याद किए जाते हैं। वहीं ऐश्वर्या राय फिलहाल फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज