अहान पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ahaan Panday के डेब्यू पर चंकी और अनन्या ने दी बधाई, शेयर की बचपन की तस्वीरें

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ऐसे में चाचा चंकी पांडे और बहन अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

स्नेहा मौर्या

Ahaan Panday Saiyaara Flim: अहान पांडे लंबे वक्त से अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। वहीं  आखिरकार शुक्रवार, आज यानी 18 जुलाई को फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से अहान ने बॉलीवुड में कदम रखा है, और उनके पूरे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है।

खासतौर पर चंकी पांडे और बहन अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशियां जाहिर की और अहान के नए सफर की शुरुआत पर ढेरों शुभकामनाएं भी दी हैं।

चंकी पांडे ने अहान पांडे की तारीफ

दरअसल, चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम पर बचपन की बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें अहान, अनन्या, अलाना और रायसा नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ चंकी ने कैप्शन दिया कि “मेरा सैयारा अहान पांडे… तुम्हें जीवन में ढेर सारी सफलता मिले। मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।” चंकी का यह इमोशनल पोस्ट फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ, बहन अनन्या पांडे ने भी अपने छोटे भाई को बॉलीवुड में वेलकम करते हुए इंस्टाग्राम पर प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बचपन की कुछ तस्वीरों के साथ लिखा कि “मैं बचपन से अपने भाई की फैन रही हूं और अब चाहती हूं कि पूरी दुनिया भी उसे पसंद करे। यकीन नहीं हो रहा कि मेरे छोटे भाई की पहली फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्मों में आपका स्वागत है आहानी!” अनन्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मोहित सूरी ने फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म को लेकर मोहित सूरी ने कहा कि “रोमांटिक फिल्में मेरे दिल के बेहद करीब रही हैं। 'सैयारा' उन लव स्टोरीज की तरह है जिन्हें मैं बचपन से सुनता और पसंद करता आया हूं। मुझे खुशी है कि अहान और अनीत ने इस फिल्म में दिल से मेहनत की है और अपनी पहली ही फिल्म में कमाल का काम किया है।”

इन सबके बीच ‘सैयारा’ के स्टारकास्ट की बात करें, तो इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो 'जहर', 'कलयुग', 'वो लम्हे' और ‘आशिकी 2’ जैसी रोमांटिक और म्यूजिकल हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। फिलहाल, ‘सैयारा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अहान पांडे की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप