'NO PHOTOS' पॉलिसी के बीच बेटी संग दिखे सिद्धार्थ, जानें वायरल फोटो की सच्चाई

सिद्धार्थ और कियारा अब एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं और हाल ही में उन्होंने पैपराजी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी, इसी बीच हॉस्पिटल से एक फोटो वायरल हो रही हैं, तो चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई।
Sidharth Malhotra and Kiara Advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड के मशहूर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अब एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। कियारा ने 15 जुलाई को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया और अब कपल अपनी नन्ही परी के साथ घर भी पहुंच चुका है।

हालांकि, अभी तक न तो कियारा और न ही सिद्धार्थ ने अपनी बेटी की कोई झलक फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही कपल ने बाकी सेलेब्स की तरह “नो फोटो पॉलिसी” अपनाई है और पैपराजी से उनकी बेटी की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।

नन्हीं परी संग सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो वायरल

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बच्चे को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देख फैंस को यकीन हो गया कि यह उनकी बेटी की पहली झलक है। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि “बेबी कितनी क्यूट है”, तो कुछ ने लिखा, “फाइनली सिड और कियारा की लिटिल प्रिंसेस की पहली तस्वीर आ गई।”

आपको बता दें कि ये तस्वीर हकीकत में सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी की नहीं है। यह एक फिल्म ‘बार-बार देखो’ के सीन की है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। वायरल हो रही यह तस्वीर उसी फिल्म के एक इमोशनल सीन की है, जिसमें वह एक नवजात बच्चे को गोद में उठाते हैं।

यूजर्स ने फोटो देख दिए रिएक्शन

इस फोटो को एक फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, और धीरे-धीरे यह वायरल हो गई। कई लोगों ने इसे सच मान लिया, वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट में सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि यह मूवी सीन है। कुछ ने सवाल उठाया कि जब कपल ने साफ तौर पर मीडिया से फोटो न लेने की गुजारिश की थी, तो यह तस्वीर कहां से आ गई।

इस बीच, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और अपनी बेटी के साथ अपनी मां के घर गई हैं, ताकि शुरुआती दिन आराम से और परिवार की देखरेख में बीत सकें। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा शादी के दो साल बाद पेरेंट्स बने हैं, और उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक प्यारे से नोट के साथ दी थी।