मनोरंजन

फिल्म 'उनाड' देखने के बाद बोमन ईरानी ने अजीत अरोड़ा को दी बधाई, कहा-'सबको देखनी चाहिए ये फिल्म!'

सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाने वाले बोमन ईरानी फिल्म 'उनाड' से काफी प्रभावित नजर आए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने अभिनेता अजीत अरोड़ा की प्रशंसा के पूल बांधते हुए कहा कि, 'ये एक ऐसी फिल्म है जिसे सबको देखनी चाहिए।'

बता दें कि 'उनाड' 3 लड़कों की जीवन यात्रा पर बनी है। जिसमें बताया गया है कि कैसे वे सभी एक मोड़ आने पर अपने जीवन में बदलाव लाते है और अपनी जिम्मेदारियों और गलतियों का एहसास कर उसे सही दिशा में निर्धारित करते हैं। बोमन ईरानी ने 'उनाड' की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हर एक व्यक्ति इस फिल्म से कुछ लेकर जाएगा और अपने जीवन के अनुभवों को याद करेगा।'

बोमन के मुताबिक यह फिल्म सच्चाई, वास्तविकता, मानवता, प्यार, दिल टूटना और अहंकार से भरपूर एक बहुत ही रंगीन कहानी है। यह तीन लड़कों की यात्रा की कहानी है और यह फिल्म मेरे लिए भी एक यात्रा थी।' बता दें कि अजीत अरोड़ा की इस फिल्म को दर्शको का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। IMDB पर भी इसे 8.9 की रेटिंग भी दी गयी है। 'उनाड' हाल ही में JioCinema पर स्ट्रीम हो रही है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?