अफसाना खान, साज और कपिल शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कपिल शर्मा के घर गणेश पूजा में पहुंचीं अफसाना खान, धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल

Afsana Khan at Kapil Sharma Ganesh Puja: कपिल शर्मा के घर गणपति उत्सव में शामिल होने पर पंजाबी सिंगर अफसाना खान सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

यति सिंह

Afsana Khan Trolled On Ganesh Chaturthi: फेमस पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस' फेम अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर कड़े विरोध और ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की थी।

इस खास समारोह में अफसाना खान भी अपने पति और म्यूजिक प्रोड्यूसर साज के साथ दर्शन करने पहुंची थीं। इस विजिट की खूबसूरत तस्वीरें सिंगर ने जैसे ही अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीं, वैसे ही कुछ कट्टरपंथियों ने उनके धर्म को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं अफसाना

शेयर की गई तस्वीरों में सिंगर अफसाना खान और उनके पति साज, भगवान गणेश की भव्य और सजी हुई मूर्ति के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ और सिंगर मीका सिंह भी पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

अफसाना ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखकर बताया कि कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करके उन्हें बेहद खुशी मिली और यह दिन प्यार, मस्ती व सकारात्मकता से भरा रहा। उन्होंने मीका सिंह के घर पर भी गणपति बप्पा के दर्शन करने का जिक्र किया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का एक ग्रुप अफसाना खान पर भड़क गया। मुस्लिम होकर हिंदू धार्मिक पूजा-अर्चना में शामिल होने को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ कमेंट्स में उन्हें शर्म करने की हिदायत दी गई तो कुछ लोगों ने उन पर पब्लिसिटी के लिए अपना धर्म भूलने का गंभीर आरोप भी लगा दिया।

हालांकि विवाद बढ़ता देख अफसाना के कई फैंस ने उनका बचाव भी किया और कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना और त्योहारों की खुशियां साथ मिलकर बांटना कोई गलत बात नहीं है।

शिव पूजन को लेकर भी हुआ था विवाद

यह पहला मौका नहीं है जब फिल्म 'धुरंधर' की सिंगर अफसाना खान अपनी धार्मिक आस्था में शामिल होने को लेकर विवादों में घिरी हों। इससे पहले सावन के महीने में भी उन्होंने अपने पति साज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिस पर भी काफी हंगामा मचा था।

इसके बाद भी अपनी सुरीली आवाज और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली यह सिंगर अक्सर ट्रोलर्स को नजरअंदाज कर अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीने में विश्वास रखती हैं।

OTT पर बोल्ड कंटेंट के खिलाफ RSS की तैयारी, संघ ने बनाया अनौपचारिक पैनल; भागवत ने बताया था नैतिक पतन का कारण

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें