‘धुरंधर’ देख अदिवी शेष हुए इमोशनल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ देख इमोशनल हुए अदिवी शेष, आदित्य धर की जमकर की तारीफ, बोले- पाकिस्तानी एंगल देखकर चौंक गया

Adivi Sesh Interview: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच अदिवी शेष ने फिल्म और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे असाधारण और जरूरी फिल्म बताया।

स्नेहा मौर्या

Adivi Sesh Praises Dhurandhar Movie: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता अदिवी शेष का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म और इसके निर्देशक की खुलकर सराहना की है।

अदिवी शेष, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘मेजर’ में 26/11 मुंबई हमलों में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया था, हाल ही में आईएएनएस से बातचीत के दौरान ‘धुरंधर’ को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि 26/11 की घटना पर उन्होंने काफी गहराई से रिसर्च कर ली है, लेकिन ‘धुरंधर’ में दिखाया गया पाकिस्तानी पक्ष उनके लिए बिल्कुल नया और चौंकाने वाला अनुभव रहा।

अदिवी शेष ने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ

अदिवी शेष ने कहा,“आदित्य धर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब मैंने ‘धुरंधर’ देखी, तो मुझे एहसास हुआ कि इस कहानी को कितनी ईमानदारी और रिसर्च के साथ पेश किया गया है। खासतौर पर फिल्म में दिखाया गया दूसरा पक्ष मेरे लिए बेहद अलग और प्रभावशाली था।”

उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक स्पाई थ्रिलर नहीं, बल्कि एक ऐसी सिनेमाई कृति है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। अभिनेता के मुताबिक, ‘धुरंधर’ भारत की उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जो सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ बनाई गई हैं।

अदिवी शेष ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म हर किसी को थिएटर में जाकर देखनी चाहिए।“बिना देर किए टिकट बुक कीजिए। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे दोबारा देखने का मन करता है,” उन्होंने कहा।

निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए अदिवी शेष ने कहा कि उन्हें उनके विजन और वैल्यू सिस्टम पर गर्व है। उन्होंने बताया कि एक फिल्ममेकर के तौर पर आदित्य धर की सोच बहुत मजबूत है और यही बात ‘धुरंधर’ को खास बनाती है।

5 दिसंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

बात करें फिल्म की कमाई की तो 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ अब तक वर्ल्डवाइड 710.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जिसमें भारत में 552.5 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। वहीं, इस फिल्म के जरिए सारा अर्जुन ने बॉलीवुड में कदम रखा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज