एक्टर नहीं क्रिकेटर बनाना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर 
मनोरंजन

एक्टर नहीं क्रिकेटर बनाना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर, जानें फिर कैसे पलटी एक्टर की किस्मत

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य रॉय कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य कपूर ने साल 2009 में अपने सिने करियर की शुरुवात की है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य रॉय कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य कपूर ने साल 2009 में अपने सिने करियर की शुरुवात की है। हालांकि, 2013 में आई सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' और 'आशिकी 2' उनके करियर की बेस्ट फिल्में हैं। आदित्य अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। आदित्य के सबसे बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं, जिनकी शादी मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन से हुई है। आदित्य के दूसरे भाई एक्टर कुणाल रॉय कपूर हैं।

आदित्य एक्टर बनने से पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने और ट्रेनिंग भी ली थी। हालांकि, वहां करियर बनाने में उनको सफलता नहीं मिली। उसके बाद आदित्य ने म्यूजिक चैनल 'चैनल वी इंडिया' पर एक वीजे यानी वीडियो जॉकी के रूप में अपना करियर बनाने की कोशिश की। हालांकि वहां भी उनके नसीब ने उनका साथ नहीं दिया और साल 2008 में इनको शो से बाहर होना बड़ा। इसके बाद आदित्य ने छोटे पर्दे को छोड़ बड़ी स्क्रीन पर आने की कोशिश की।

आदित्य रॉय कपूर की पहली फिल्म

आदित्य साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रीम्स में नजर आए थे। लेकिन तब आदित्य लोगों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। इस फिल्म में आदित्य ने सलमान खान और अजय देवगन के साथ काम किया। इसके तुरंत बाद 2009 में ही आदित्य ने फिल्म 'एक्शन रिप्ले'में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के बेटे का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'गुजारिश' में काम किया। इतनी फिल्में करने के बाद भी आदित्य रॉय कपूर को पहचान नहीं मिली थी।

आशिकी 2 से मिली एक्टर को पहचान

इसके बाद आदित्य 2013 में 'आशिकी 2' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी लोगों का बेहद पसंद आयी। साथ ही इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म ने जमकर कमाई की। इस फिल्म के लिए आदित्य को बिग इंटरटेनमेंट अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड, स्टार गिल्ड अवॉर्ड और फिल्मफेयर भी मिला है। इसके अलावा रणबीर के साथ उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह