अभिषेक बच्चन ने 'आई वांट टू टॉक' में अपनी जर्नी के बारे में किया खुलासा, बोले- 100 दिन की जिंदगी...

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक के बारे में चर्चा की है। यह फिल्म एक इंसान की कहानी है जिसे यह बताया जाता है कि उसके पास सिर्फ 100 दिन हैं। ऐसे में फिल्म में अंत की अहमियत को गहराई से दिखाया गया है।
अभिषेक बच्चन ने 'आई वांट टू टॉक' में अपनी जर्नी के बारे में किया खुलासा, बोले- 100 दिन की जिंदगी...
अभिषेक बच्चन ने 'आई वांट टू टॉक' में अपनी जर्नी के बारे में किया खुलासा
Published on
Updated on

मुंबई: एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के बारे में चर्चा की है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार की गहरी इमोशनल जर्नी दिखाई जाएगी। यह फिल्म एक इंसान की कहानी है जिसे यह बताया जाता है कि उसके पास सिर्फ 100 दिन हैं। ऐसे में फिल्म में मौत, आत्म-चिंतन और अंत की अहमियत को गहराई से दिखाया गया है।

अभिषेक ने बताया कि फिल्म की कहानी ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि अगर किसी को बताया जाए कि उसके पास सिर्फ 100 दिन ही बचे हैं, तो वह क्या महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर आपको यह बताता है कि आपके पास सिर्फ 100 दिन हैं, तो इसे मानना और समझना आसान नहीं होता। एक बार जब आप इसे समझ लेते हैं, तो असली सवाल यह होता है। बचा हुआ समय मैं कैसे बिताऊं? क्या मुझे छोड़ देना चाहिए? क्या मुझे खत्म करना चाहिए?

अभिषेक बच्चन ने यह भी बताया कि ऐसी स्थिति इंसान को यह सोचने पर मजबूर करती है कि उसके लिए सबसे ज़्यादा क्या मायने रखता है, जैसे रिश्तों को सुधारना, पैसों के मामलों को सुलझाना या जीवन के मकसद के बारे में सोचना। अभिषेक ने रात में जागते हुए आने वाले गहरे ख्यालों के बारे में बात की, जब इंसान अनजानी चीज़ों के बारे में सोचता है।

अभिषेक बच्चन ने कहा कि क्या मैं कल सुबह उठूंगा? क्या ये मेरी आखिरी रात है? मुझे अपनी आखिरी रात कैसे बितानी चाहिए? उन्हें किसी के आखिरी दिनों के बारे में सोचना दिलचस्प और इमोशनल दोनों लगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छा लगता है कि आप एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें किसी के पास जीने के लिए सिर्फ़ 100 दिन हैं, लेकिन जब आप सच में इस बारे में सोचते हैं, तो यह एक बेहद गहरी सोच है।

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित आई वांट टू टॉक एक दिल छूने वाली फिल्म है, जो समय के साथ जीने और रिश्तों को समझने की गहरी कहानी पेश करती है। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जो 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com