अदिति राव हैदरी को मिला तगड़ा विदेशी फैन, कान्स 2025 एक्ट्रेस के लिए बन गया यादगार  
मनोरंजन

20 यूरो में बेच देगा ऑटोग्राफ वाली तस्वीर, अदिति राव हैदरी के विदेशी फैन पर यूजर्स ने ली चुटकी

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर अदिति राव हैदरी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच विदेश में उन्हें एक तगड़ा फैन मिल गया। विदेशी फैन पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी लेते हुए नजर आए हैं।

अनिल सिंह

अदिति राव हैदरी को चाहने वालों की भारत में कमी नहीं है, लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्हें एक तगड़ा विदेशी फैन मिल गया। उस फैन के पास अदिति राव हैदरी की ढेर सारी फोटो थी और सभी तस्वीर पर उसने अदिति राव हैदरी से ऑटोग्राफ लिया। अदिति राव हैदरी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन उनका विदेशी फैन को ऑटोग्राफ देते हुए यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ है। इस पर यूजर्स ने भी जमकर मजा लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अदिति राव हैदरी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं फैन की दीवानगी को देखकर अदिति राव हैदरी खुद हैरान नजर आ रही हैं। उन्होंने पहली तस्वीर पर ऑटोग्राफ देकर फैन को पेन वापस लौटना चाहा, लेकिन फैन में दूसरी और तीसरी तस्वीर पर भी ऑटोग्राफ मांग लिया। अदिति राव खुद फैन की दीवानगी को देखकर हैरान रह गई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 अदिति राव हैदरी के लिए भी यादगार बन गया है।

अदिति राव हैदरी और विदेशी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अदिति राव हैदरी अपने फैन को अपनी ही फोटो पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने अदिति राव हैदरी के फैन का जमकर मजा लिया है। एक यूजर ने लिखा है यह विदेशी फैन आपकी ऑटोग्राफ वाली फोटो बेच देगा और पैसा कमाएगा।वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बेचने के लिए ही साइन करवा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये कम से कम 20 यूरो में एक तस्वीर बचेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है अदिति के फैन का सोशल मीडिया यूजर्स मजा लेते हुए नजर आए हैं।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग