कौन है ईशा छाबड़ा? महिला ने खुद बताई सलमान खान के घर में घुसने की वजह

ईशा छाबड़ा नाम इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। 32 साल की एक महिला जिसने सलमान खान के घर में घुसने का प्रयास किया और पकड़ी गई। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह पुलिस को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रही है।
जानिए कौन है ईशा छाबड़ा, सलमान खान के घर में क्यों किया घुसने का प्रयास
जानिए कौन है ईशा छाबड़ा, सलमान खान के घर में क्यों किया घुसने का प्रयास
Published on
Updated on

सलमान खान के घर पर बीते दो दिनों में एक नहीं बल्कि दो बार जबरन घुसने की वारदात हुई। जबरन घुसने का प्रयास कर रहे दोनों ही लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पहली घटना 20 मई को हुई थी। छत्तीसगढ़ के 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार ने सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया था। जिसने खुद को उनका फैन बताया। वहीं 22 मई को दूसरी घटना हुई ईशा छाबड़ा नाम की 32 साल की महिला ने सलमान खान के घर में घुसने का प्रयास किया। वह गैलेक्सी बिल्डिंग की लिफ्ट तक पहुंच गई थी। चलिए जानते हैं ईशा छाबड़ा ने पुलिस पुलिस को क्या जानकारी दी है।

20 मई को सलमान खान के घर में घुसने का प्रयास करने वाले जितेंद्र कुमार को पुलिस ने जब सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सलमान खान का फैन है और वह सलमान खान से मिलना चाहता था। इसलिए उसने ऐसा प्रयास किया। लेकिन ईशा छाबड़ा की बात सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

झूठा है ईशा छाबड़ा का दावा

ईशा छाबड़ा की कहानी तो और दिलचस्प है। ईशा छाबड़ा ने बताया कि वह मॉडल है और वह सलमान खान के घर में घुसने का प्रयास कर रही थी क्योंकि सलमान खान ने खुद उन्हें बुलाया था। वो एक पार्टी में सलमान खान से मिल चुकी है। पुलिस का मानना है कि ईशा छाबड़ा कहानी गढ़ रही है।

पुलिस को मुंह चिढ़ाती ईशा छाबड़ा

सोशल मीडिया पर ईशा छाबड़ा की जीभ निकाले हुए जो तस्वीर वायरल हो रही है, उससे यह साफ हो जाता है कि वह मानो पुलिस को चुनौती दे रही हो, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देने में कामयाब कैसे हुई। कहा यह जा रहा है कि वह सलमान खान के अपार्टमेंट तक पहुंच गई थी। वहां पहुंचकर उसने दरवाजा भी खटखटाया था और उसके बाद सिक्योरिटी ने पुलिस को जानकारी दी तब पुलिस ने ईशा छाबड़ा को हिरासत में लिया। यह घटना 22 मई 2025 तड़के 3 बजे की है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सलमान खान की सुरक्षा पर अब भी सवाल बना हुआ है। दो दिन में एक जैसी ही घटना की पुनरावृत्ति और उनमे से एक का घर तक पहुंच जाना सुरक्षा पर बड़ा सवाल पैदा करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com